फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   In the first phase, reindeer will be counted

पहले चरण में बारहसिंघा की ही होगी गणना

Sat, 20 Mar 2021 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, पलियाकलां
अमर उजाला ब्यूरो, पलियाकलां Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 20 Mar 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
In the first phase, reindeer will be counted
दुधवा नेशनल पार्क में बेहतर ग्रासलैंड, समुचित वन प्रबंधन के कारण शाकाहारी वन्यजीवों की संख्या बढ़ने के कयास लगाए जा रहे हैं। 2019 में दुधवा नेशनल पार्क में तीन चरणों में शाकाहारी वन्यजीवों की गणना हुई थी, जिसमें दुधवा, कतर्निया घाट और बफर जोन को अलग-अलग विभाजित कर विशेषज्ञों, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ, डब्ल्यूटीआई समेत अन्य संस्थाओं के सहयोग से शाकाहारी वन्यजीवों के आंकड़े एकत्र किए गए थे। अब आगे होने वाली गणना में बंदर, लंगूर, भालू, सुअर समेत अन्य शाकाहारी वन्यजीवों की संख्या में बढ़ोतरी होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


पार्क प्रशासन के मुताबिक, शाकाहारी की श्रेणी में आने वाले उत्तर प्रदेश के राजकीय पशु बारहसिंघा की यहां अच्छी तादाद बढ़ी है। इसको लेकर डब्ल्यूडब्ल्यूएफ और डब्ल्यूटीआई के सहयोग से पहले चरण में केवल बारहसिंघा की ही गणना होगी, लेकिन अन्य वन्यजीवों की संख्या में इजाफा होने के भी आसार हैं।
विज्ञापन


2019 में यह थी शाकाहारी वन्यजीवों की संख्या
2019 में हुई गणना के मुताबिक, दुधवा नेशनल पार्क क्षेत्र में 23 हजार 754 बंदर, दो हजार 538 बारहसिंघा, 14 हजार 413 सुअर और 12 हजार 560 लंगूर समेत अन्य वन्यजीव थे। दो साल से अधिक का समय बीत जाने के बाद अब इनकी संख्या में और बढ़ोतरी होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चरण में केवल बारहसिंघा की ही गणना कराने की योजना बनाई गई है। बाकी शाकाहारी वन्यजीवों की गणना के लिए उच्चाधिकारियों के अगले निर्देश के बाद योजना बनाकर उस पर काम किया जाएगा।
- मनोज कुमार सोनकर, डिप्टी डायरेक्टर, दुधवा नेशनल पार्क
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed