फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   In the evening of Chaitanya Mela,

चैती मेला की भजन संध्या में बही भक्ति की रसधार

Sat, 22 Apr 2017 11:58 PM IST
लख्ाीमपुरख्ाीरी ब्यूराो
लख्ाीमपुरख्ाीरी ब्यूराो Updated Sat, 22 Apr 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

मेले के समापन पर विभिन्न विधाओं की सात विभूति गोला भूषण से सम्मानित
छोटी काशी के ऐतिहासिक चैती मेले के समापन पर विभिन्न क्षेत्रों की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को अलंकृत कर सात लोगों को गोला भूषण की उपाधि से सम्मानित किया गया। साईं मंदिर शिरडी महाराष्ट्र के पारस जैन और उनके साथियों ने भजन संध्या में भक्ति की रसधार बहा दी, जिसमें दर्शक सारी रात गोते लगाते रहे। ऐतिहासिक चैती मेला के समापन समारोह का शुभारंभ कार्यक्रम अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद गंगवार, मुख्य अतिथि खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, एसडीएम/ईओ घनश्याम त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित कर किया। समापन समारोह में चैती मेले के प्रति प्रमुख भूमिका अदा करने और सामाजिक प्रतिष्ठा से परिपूर्ण मुन्नालाल अवस्थी, आनंद प्रकाश शुक्ल, उमेश तिवारी, शत्रोहन प्रसाद मिश्र, पवन साहनी, डॉ. रविशंकर वर्मा, भाजपा नेत्री प्रीती पांडे, राजेश प्रजापति, राजेश शुक्ला, रामेंद्र गुप्त को फूल मालाओं और स्मृति चिन्ह देकर नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल और एसडीएम/ईओ घनश्याम त्रिपाठी ने सम्मानित किया। समारोह का संचालन मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया। समारोह में र्साइं मंदिर शिरडी महाराष्ट्र के पारस जैन, प्रवीण महामुनी, राहुल बिगड़ी, पूजा मिश्रा ने भजन सुनाकर महफिल सजा दी। भजन में सुनाया- मेरे घर के आगे साईं नाथ तेरा मंदिर बन जाए। कभी चोरी लालच का न करो जीवन में व्यवहार। बेटी बचाओ पर सुनाया- बेटे का क्यूं मान है जग में, बेटी का क्यूं मान नहीं, मुझे बताओ दुनिया वालों बेटी क्या संतान नहीं। जमाने में ममता की कीमत न होती अगर मां न होती, सुनाकर दर्शकों की आंखों में आंसू ला दिये। सांई के जीवन चरित्र पर सुनाया- बन के बराती शिरडी में आये, शिरडी वालों के भाग जगाये। पूजा मिश्रा ने बम बम भोले के भजन गाकर शमां बांध दी। राहुल बिगडी ने सूफी भजन, प्रवीण महामुनी ने र्साइं की कव्वाली तारीफ तेरी निकली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed