फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   In the assembly elections, votes will be cast at 3172 polling stations.

विधानसभा चुनाव में 3172 मतदान केंद्रों पर पड़ेंगे वोट

Tue, 26 Oct 2021 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
In the assembly elections, votes will be cast at 3172 polling stations.
demo photo - फोटो : अमर उजाला
पिछले चुनाव की अपेक्षा इस बार जिले में बढ़ाए गए 226 मतदान केंद्र
विज्ञापन

सबसे ज्यादा 456 मतदान केंद्र लखीमपुर में, सबसे कम 358 श्रीनगर में
लखीमपुर खीरी। विधानसभा चुनाव-2022 में 3172 मतदान केंद्रों पर वोट पड़ेंगे। एक पोलिंग बूथ पर 1200 से अधिक मतदाता और एक मतदान केंद्र पर छह से सात बूथ ही रखने की निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार नए सिरे से बूथों की संरचना की गई है। इससे जिले में पोलिंग बूथों की संख्या 2946 से बढ़कर अब 3172 हो गई है।
नई बूथ संरचना के अनुसार, अब सबसे ज्यादा 456 मतदान केंद्र लखीमपुर विधानसभा क्षेत्र में होंगे, जबकि इससे पहले भी सबसे ज्यादा 396 मतदान केंद्र लखीमपुर सदर विधानसभा क्षेत्र में ही थे। इस बार सबसे कम 358 मतदान केंद्र श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में होंगे। पिछले लोकसभा चुनाव में जिले में कुल 2946 मतदान केंद्र थे। नई बूथ संरचना के बाद अब मतदान केंद्रों की संख्या बढ़कर 3172 हो गई है।
विज्ञापन

पलिया में 382 मतदान केंद्र की जगह अब 412 मतदान केंद्र होंगे। इसी तरह निघासन में 369 की 375, गोला गोकर्णनाथ में 387 की जगह 441, श्रीनगर में 334 की जगह 358, धौरहरा में 371 की जगह 386, लखीमपुर में 396 की जगह, 456, मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कस्ता विधानसभा क्षेत्र 355 की जगह 361 और मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्र में 352 से बढ़कर अब 383 मतदान केंद्र हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने बताया मतदेय स्थलों की नई सूची को भारत के निर्वाचन आयोग ने अनुमोदित कर दिया है। मतदेय स्थलों की नई सूची जिला निर्वाचन कार्यालय के अलावा जिले के सभी एसडीएम कार्यालयों में आम लोगों के लिए उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed