फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   In search of land to upgrade Kasturba schools in seven blocks

सात ब्लॉकों में कस्तूरबा विद्यालयों को उच्चीकृत करने के लिए भूमि की तलाश

Fri, 06 May 2022 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
In search of land to upgrade Kasturba schools in seven blocks
इन ब्लॉकों में तीन से पांच एकड़ तक जमीन की है आवश्यकता
विज्ञापन

आठ ब्लॉकों में जमीन मिली, जारी है विद्यालयों के उच्चीकरण का कार्य
लखीमपुर खीरी। जनपद के सात ब्लॉकों फूलबेहड़, ईसानगर, कुंभी, मितौली, लखीमपुर, रमियाबेहड़, पलिया में बालिकाओं की शिक्षा को बेहतर बनाने के प्रयासों को झटका लगा है। इन ब्लॉकों में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के उच्चीकरण के लिए जमीन उपलब्ध नहीं हो पाई है, जबकि शासन से पिछले वर्ष ही सभी 15 ब्लॉकों के कस्तूरबा गांधी विद्यालयों को उच्चीकृत करने के निर्देश दिए गए थे, जिसमें से आठ ब्लॉकों में जमीन की उपलब्धता होने पर उनमें विद्यालयों का उच्चीकरण कार्य प्रगति पर है।
बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि जनपद में कुल 16 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं, जिसमें पलिया ब्लॉक में दो कस्तूरबा विद्यालय संचालित हैं। सभी विद्यालयों में कक्षा छह से आठ तक कक्षाएं संचालित की जा रही हैं, जिन्हें उच्चीकृत करके कक्षा छह से 12 तक कक्षाएं संचालित की जानी हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं की पढ़ाई बेहतर करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि आठ ब्लॉकों में जमीन की उपलब्धता होने पर उच्चीकरण का कार्य कराया जा रहा है, लेकिन सात ब्लॉकों में जमीन की उपलब्धता नहीं हो पाई है। इससे सात ब्लॉकों में उच्चीकरण का कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि अभी सिर्फ धौरहरा में माध्यमिक शिक्षा विभाग का हॉस्टल मिलने से वहां पर कक्षा छह से 12 तक कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। सात ब्लॉकों में जमीन की उपलब्धता के लिए एसडीएम से बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed