{"_id":"5f2ee38d8ebc3e3ccb1d0b04","slug":"in-pratappur-a-young-man-was-beaten-to-death-by-lathi-lakhimpur-news-bly415595644","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापपुर में युवक को लाठियों से पीटकर मौत के घाट उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापपुर में युवक को लाठियों से पीटकर मौत के घाट उतारा
विज्ञापन
रोते बिलखते मृतक के परिवारीजन। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
सिकंद्राबाद (लखीमपुर खीरी)। थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव रामापुर के मजरा परतापुर में शुक्रवार की रात खेत से आवारा पशुओं को खदेड़ने को लेकर दो लोगों के बीच विवाद हो गया। इससे गुस्साए युवक ने दूसरे युवक की लाठियों से जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बीचबचाव करने पहुंची पत्नी और भतीजे को भी जमकर पीटा। गंभीर रूप से घायल पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हमलावर के खिलाफ हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
गांव प्रतापपुुर निवासी ओमप्रकाश कोरी ने बताया कि उनका और गांव के ही मिथलेश का खेत घर से कुछ दूरी पर पास-पास में है। आवारा पशु खेतों में नुकसान पहुंचाते हैं। शुक्रवार को पुत्र राकेश कुमार (45) खेत की रखवाली करने गया था। पड़ोसी मिथलेश कुमार भी अपने गन्ने के खेत पर था। आवारा पशुओं को खेत में भगाने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इससे गुस्साए मिथलेश ने पुत्र राकेश कुमार की लाठियों से पिटाई कर दी। सिर पर लाठी लगने से राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। चीखपुकार मचने पर ग्रामीणों के साथ मृतक की पत्नी नन्ही देवी और भतीजा अरुण कुमार भी मौके पर पहुंचे तो हमलावर ने पुत्रवधू और भतीजे की भी पिटाई कर दी और भाग निकला। पिटाई से पुत्रवधू बेसुध हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल नन्ही देवी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सीओ मितौली शीतांशु कुमार भी मौके पर पहुंचे। सीओ शीतांशु कुमार ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर आरोपी मिथलेश कुमार के खिलाफ हत्या समेत कई अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है।
गांव में पुलिस फोर्स तैनात
राकेश कुमार की हत्या से मृतक के घर में चीखपुकार मची है। गांव में तनाव व्याप्त है। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया है।
विज्ञापन
पुत्री की हालत बिगड़ी, भर्ती
पिता राकेश कुमार की तीन पुत्रियां हैं। बड़ी पुत्री पलजीत 11 साल की है। पिता की मौत और मां की हालत गंभीर होने की जानकारी जब उसे हुई तो उसकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिवार के अन्य लोगों ने पुत्री को अस्पताल में भर्ती कराया है।