फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   In other districts of Lakhimpur Clement

लखीमपुर से अधिक अन्य जिलों पर हुए मेहरबान

Thu, 17 Mar 2016 10:53 PM IST
श्वेतांक शंकर/लखीमपुर खीरी।
श्वेतांक शंकर/लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 17 Mar 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
In other districts of Lakhimpur Clement
जुगुल - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर को इस वित्तीय वर्ष में दिए केवल 22 लाख रुपये
विज्ञापन

इस वर्ष के पांच करोड़ में से 4.40 करोड़ दिए संभल को
बीते वित्तीय वर्षों में पूर्वांचल के भी कई जिलों पर मेहरबान


विकास कार्य के लिए मिलने वाली सांसद निधि को खर्च करने के मामले में राज्यसभा सदस्य जुगुलकिशोर की जुगलबंदी दूसरे जिलों से अधिक रही। खासकर चालू वित्तीय वर्ष 2015-16 में मिली पांच करोड़ की धनराशि खर्च करने में। इस वर्ष उन्होंने अपनी सांसद निधि से लखीमपुर खीरी को केवल 22 लाख रुपये दिए जबकि संभल को 4.40 करोड़ रुपये। इसके अलावा आजमगढ़ को 20 लाख और गोरखपुर जिले को 10 लाख रुपये दिए हैं। खीरी को मिले 22 लाख रुपये से सीसी रोड निर्माण और विद्यालय भवन का निर्माण कराया गया है। सांसद का कहना है कि खीरी में पैसा खर्च नहीं होता है, इसलिए वहां कम पैसा दिया।
विकास भवन में दर्ज आंकड़ों पर गौर करें तो जुगुल किशोर को विकास कार्यों के लिए सांसद निधि में पांच करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे। उनकी सांसद निधि की धनराशि और ब्याज मिलाकर अब तक कुल 5.09 करोड़ रुपये अवमुक्त किया जा चुका है। इससे पहले के चार वित्तीय वर्षों में भी सांसद जुगुल किशोर की ओर से पूर्वांचल सहित 17 जिलों को विकास कार्य के लिए बजट उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा हरदोई जिले को 4.97 करोड़ रुपये दिए गए हैं। शाहजहांपुर को 99 लाख, सुल्तानपुर जिले को 25 लाख और मैनपुरी को 20 लाख रुपये बजट विकास कार्य के लिए जारी किया गया है। 
विज्ञापन


सांसद जुगुल को मिला बजट 
- वर्ष 2010-11 में एक करोड़ 
- वर्ष 2011-12 में ढाई करोड़ 
- वर्ष 2012-13 में पांच करोड़ 
- वर्ष 2013-14 में ढाई करोड़ 
- वर्ष 2014-15 में ढाई करोड़ 
- वर्ष 2015-16 में पांच करोड़ 

अब तक खीरी जिले में दी गई राशि
- ग्रामीण अभियंत्रण विभाग 69.086 लाख
- मुख्य चिकित्साधिकारी 14.790 लाख 
- परियोजना अधिकारी नेडा 2.884 लाख 
- विद्यालय प्रबंध समिति 40.961 लाख 
- विद्युत वितरण खंड द्वितीय 11.870 लाख 
- खंड विकास अधिकारी बांकेगंज 43.015 लाख
- प्रशासनिक व्यय के लिए 26.350 लाख 

अन्य जिलों क ो उपलब्ध कराई गई धनराशि 
- सिद्धार्थनगर को 25 लाख 
- देवरिया को 24.682 लाख 
- संतकबीरनगर को 23 लाख 
- गौतमबुद्धनगर को पांच लाख
- इलाहाबाद को पांच लाख 
- आजमगढ़ को 1.13 करोड़ 
- शाहजहांपुर को 99.827 लाख
- प्रतापगढ़ को 20 लाख
- सुल्तानपुर को 25 लाख 
- मैनपुरी को 20 लाख 
- बलरामपुर को पांच लाख
- लखनऊ को 27.600 लाख
- गाजीपुर को पांच लाख 
- गोरखपुर को 10 लाख

जब मैं बसपा में कोआर्डिनेटर था तब पार्टी मुखिया मायावती के कहने पर पूर्वांचल में निधि खर्च करता रहा। अब भाजपा में हूं। जिले में जो बजट दिया, उसे खर्च नहीं किया जा रहा है। अभी पांच करोड़ रुपया खर्च होना बाकी है। अभी मुझे निधि में 10 करोड़ रुपये मिलने हैं। संभल जिले को इसलिए बजट दिया कि वहां पैसा खर्च किया जा रहा है। अगर दूसरे जिलों को बजट न दूं तो स्वीकृत बजट लैप्स हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- जुगुल किशोर, सांसद राज्यसभा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed