फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   In Nepal, Diwali is celebrated by worshipping animals

Lakhimpur Kheri News: नेपाल में जानवरों की पूजा कर मनाते हैं दीपावली का पर्व

Sat, 18 Oct 2025 01:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 18 Oct 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
In Nepal, Diwali is celebrated by worshipping animals
धनगढ़ी-नेपाल में कुत्ते की पूजा करते लोग। फाइल फोटो
धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल में दीपावली पर्व कुछ अलग ढंग से परंपरानुसार मनाया जाता है। त्योहार पर भगवान की पूजा के साथ ही कौआ, कुत्ता, गाय और बैल की पूजा-अर्चना की जाती है। यह सुख समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
विज्ञापन


पड़ोसी देश नेपाल में दशहरा (दशई) के बाद दीपावली पर्व सबसे बड़े दूसरे पर्व के रूप में पांच दिनों तक उत्सव के साथ मनाया जाता है। यहां दीपावली को तिहार कहते हैं। तिहार पर घरों को रंग रोगन कर फूल-माला और रंगोली से सजाई जाती है। लोग नए वस्त्र खरीदकर लक्ष्मी पूजा के दिन धारण कर लक्ष्मी की पूजा कर जीवन में धन धान्य की कमी न हो और सुख समृद्धि की कामना करते हैं।
विज्ञापन

पांच दिनों के पर्व पर पहले दिन कौआ को यमदूत माना गया है इसीलिए छत, आंगन में चावल परिकार डाल कर इसकी पूजा की जाती है। दूसरे दिन कुत्ता की पूजा की जाती है, कुत्ता को स्वर्ग द्वार का संरक्षक माना गया है। फिर गाय को व्यक्ति की समृद्धि का प्रतीक माना गया है जिसे स्नान करा कर फूलों का हार पहना कर पूजा की जाती है साथ ही बैल की भी पूजा की जाती है। चौथे दिन गोवर्धन पर्वत पूजा की जाती है, गोबर से एक प्रकार का पहाड़ बनाते हैं। यह इंद्र के ऊपर भगवान श्रीकृष्ण की जीत का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed