फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   In Lucknow division, Rahul Gandhi won the elections with the highest percentage, Anand Bhadauria won with the lowest percentage of votes.

Lakhimpur Kheri News: लखनऊ मंडल में राहुल गांधी सबसे अधिक, आनंद भदौरिया सबसे कम फीसदी मतों से जीते चुनाव

Sat, 08 Jun 2024 04:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
In Lucknow division, Rahul Gandhi won the elections with the highest percentage, Anand Bhadauria won with the lowest percentage of votes.
लखीमपुर खीरी। लखनऊ मंडल के छह जनपदों की नौ लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने वाले नौ उम्मीदवारों के सिर पर जीत का सेहरा सजा है। इसमें कोई उम्मीदवार रिकॉर्ड तोड़ वोटों तो जीता तो किसी ने बहुत कम अंतर से जीत हासिल की। सबसे रोमांचक लखीमपुर की धौरहरा सीट रही है। यहां सपा प्रत्याशी आनंद भदौरिया ने अपने प्रतिद्वंदी से एक प्रतिशत से भी कम मात्र 0.40 फीसदी वोटों से जीत हासिल की है। यह जीत का अंतर मंडल में सबसे कम है। जबकि रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी लखनऊ मंडल में सबसे अधिक 37.53 फीसदी वोटों से जीतने वाले सांसद बने हैं।
विज्ञापन




लखनऊ मंडल में लखीमपुर, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली और लखनऊ जिले हैं। इसमें लखीमपुर, लखनऊ और सीतापुर में दो-दो और उन्नाव और रायबरेली में एक-एक लोकसभा सीटें हैं। लखनऊ मंडल की नौ लोकसभा सीटों में चार भाजपा, तीन सपा और तीन कांग्रेस के खाते में रही हैं। लखनऊ लोकसभा सीट के भाजपा उम्मीदवार राजनाथ सिंह ने 1,35,159 वोट से जीत हासिल की। राजनाथ सिंह को 53.89 और उनके प्रतिद्वंदी रविदास मेहरोत्रा को 42 फीसदी वोट मिले। यानी राजनाथ सिंह 11.89 प्रतिशत वोटों के अंतर से जीते।
विज्ञापन


लखनऊ के मोहनलालगंज लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी आरके चौधरी 70,292 वोटों से जीते। उन्हें 48.49 और प्रतिद्वंदी कौशल किशोर को 43.38 प्रतिशत मत मिले। आरके चौधरी ने 5.11 प्रतिशत वोटों से जीत हासिल की। सीतापुर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार राकेश राठौर ने 89,641 वोटों से चुनाव जीता। राकेश को 48.20 और प्रतिद्वंदी राजेश वर्मा को 40.06 प्रतिशत वोट मिले। राकेश राठौर 8.14 प्रतिशत अंतर वोटों से जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीतापुर की मिश्रिख से भाजपा के अशोक रावत 33,406 वोटों से जीते। अशोक को 45.15 और प्रतिद्वंदी संगीता राजवंशी को 41.98 प्रतिशत वोट मिले। अशोक रावत ने 3.17 प्रतिशत अंतर वोटों से जीत हासिल की। उन्नाव से भाजपा के साक्षी महाराज 35,818 वोटों से जीते। साक्षी महाराज को 47.31 और प्रतिद्वंदी अन्नू टंटन को 44.56 प्रतिशत वोट मिले। साक्षी महाराज 2.75 प्रतिशत अंतर वोटों से जीते।


हरदोई से भाजपा के जय प्रकाश 27,856 वोटों से जीते। जय प्रकाश को 44.25 और प्रतिद्वंदी 41.72 प्रतिशत वोट मिले। जय प्रकाश 2.53 प्रतिशत अंतर वोटों से जीते। खीरी सीट से सपा के उत्कर्ष वर्मा 34,329 वोटों से जीते। उत्कर्ष को 45.94 और इनके प्रतिद्वंदी अजय मिश्र टेनी को 43.11 प्रतिशत वोट मिले। यानी उत्कर्ष 2.83 प्रतिशत अंतर वोटों से जीत हासिल की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed