{"_id":"60d61d7e8ebc3e3bb07efb21","slug":"in-land-dispute-nephew-burnt-uncle-by-pouring-petrol-admitted-lakhimpur-news-bly4510011189","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में भतीजे ने चाचा पर पेट्रोल डालकर जलाया, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद में भतीजे ने चाचा पर पेट्रोल डालकर जलाया, भर्ती
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मोहल्ला हिदायतनगर में शुक्रवार की सुबह जमीन के विवाद में भतीजे ने चाचा पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। झुलसे युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया।
हिदायतनगर निवासी अजय सिंह का अपने भतीजे सुनील सिंह से घर की जमीन पर कब्जे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार की रात को भी विवाद हुआ था, जिसके बाद शुक्रवार की सुबह भतीजे सुनील सिंह ने चाचा अजय सिंह पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इससे अजय सिंह गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि सुनील का हाथ झुलस गया। प्रभारी निरीक्षक प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चाचा-भतीजे में घर पर कब्जे को लेकर विवाद है, जिससे भतीजे ने चाचा पर तेल डालकर आग लगा दी। झुलसे युवक को इलाज के लिए लखनऊ में भर्ती कराया गया है।