{"_id":"699df092d1fee5e7e203a7b4","slug":"in-gola-pedestrians-remain-stuck-in-traffic-jams-from-shivam-square-to-ambedkar-tiraha-for-hours-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-169096-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गोला में शिवम चौराहा से आंबेडकर तिराहे तक जाम में घंटों फंसे रहते हैं राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गोला में शिवम चौराहा से आंबेडकर तिराहे तक जाम में घंटों फंसे रहते हैं राहगीर
Wed, 25 Feb 2026 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
गोला में शिवम चौराहे से आंबेडकर तिराहे तक जाम में फंसे वाहन। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। नगर में अलीगंज मार्ग सबसे अधिक जाम की समस्या से जूझ रहा है। रेलवे क्रॉसिंग से लेकर आंबेडकर तिराहे तक पूरे दिन जाम की समस्या से राहगीर परेशान होते रहते हैं।
अलीगंज मार्ग शहर का सबसे व्यस्त मार्ग है। इसी मार्ग पर पौराणिक शिव मंदिर, मुख्य बाजार, मेला मैदान, रोडवेज और रेलवे स्टेशन तथा रेलवे क्रॉसिंग है। इस मार्ग पर लगने वाली जाम पूरे शहर का यातायात प्रभावित कर देता है। शहर में यातायात प्रबंधन के लिए विभाग की ओर से एक यातायात उप निरीक्षक और उनके साथ दो सिपाही तैनात किए गए हैं। चौराहों, तिराहों पर पीआरडी और होमगार्ड लगाए गए हैं। उनसे यातायात प्रबंधन संभाले नहीं संभलता उल्टे लोग उनसे उलझने लगते हैं। मंगलवार की शाम रेलवे क्रॉसिंग से आंबेडकर तिराहे तक इस कदर जाम लगा कि लोगों का पैदल निकलना मुश्किल हो गया। अशोक चौराहे की जाम खुलवाकर जब यातायात उप निरीक्षक योगेंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंचे तब आवागमन सुचारू हुआ।