फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   In commission Khori, 22 schools in the district became dilapidated in 15 years

कमीशन खोरी में 15 साल में ही जर्जर हो गए जिले के 22 स्कूल

Tue, 28 Dec 2021 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
In commission Khori, 22 schools in the district became dilapidated in 15 years
स्कूल की इमारत - फोटो : अमर उजाला
ऐसे स्कूल भवनों के निर्माण प्रभारी शिक्षकों से विभाग करेगा वसूली की कार्रवाई
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। परिषदीय स्कूलों में अतिरिक्त कक्षा कक्ष बनाने में निर्माण प्रभारियों/ शिक्षकों द्वारा किए गए घपले सालों बाद उजागर हुए हैं, जिससे 22 स्कूलों में अतिरिक्त कक्षा कक्ष का निर्माण कराने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। शासन के निर्देश पर कराई गई जांच के बाद ऐसे 22 शिक्षकों को चिह्नित किया गया है, जिनके खिलाफ शीघ्र ही विभाग वसूली की कार्रवाई करेगा।
जनपद के सभी ब्लॉकों के 709 परिषदीय स्कूलों के भवन जर्जर घोषित किए जा चुके हैं, जिन्हें ध्वस्त करने के आदेश भी पिछले वर्ष दिए गए थे। इस वर्ष जर्जर भवनों को ध्वस्त करने के लिए टेंडर प्रक्रिया भी कराई गई, लेकिन जर्जर भवनों की लागत अधिक होने से ठेकेदारों ने बोली नहीं लगाई थी। लिहाजा विभाग ने पुन: जर्जर भवनों का मूल्यांकन कराकर लागत को कम किया है, लेकिन इस बीच शासन ने 15 वर्ष के अंदर जर्जर हुए भवनों की सूचना मांगी। साथ ही ऐसे जर्जर भवनों का निर्माण कराने वाले निर्माण प्रभारियों/शिक्षकों का ब्योरा भी तलब किया तो जांच में 22 जर्जर भवन ऐसे मिले, जो निर्माण के बाद 15 वर्ष के अंदर ही जर्जर हो गए। इससे स्पष्ट है कि निर्माण प्रभारियों ने कमीशन खोरी व कमाई के चक्कर में बच्चों के भविष्य को दांव पर लगाते हुए घटिया सामग्री का प्रयोग किया। लिहाजा नए भवन 15 वर्ष के अंदर ही जर्जर हो गए, जिससे इन्हें ध्वस्त कराने की नौबत आई है।
विज्ञापन

नए कक्षा कक्ष का निर्माण कराए जाने के बाद 15 वर्षों के अंदर 22 स्कूलों के कक्ष जर्जर हुए हैं, जिससे इन्हें जर्जर घोषित करते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। इनके निर्माण प्रभारी रहे शिक्षकों का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए वसूली व विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed