फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   'Impartial witness testimony will conform to the standard Plantation'

‘निष्पक्ष गवाह बनेंगे मानक के अनुरूप पौधरोपण के साक्षी’

Fri, 10 Jun 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 10 Jun 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
'Impartial witness testimony will conform to the standard Plantation'
पाौधाराोपण - फोटो : अमर उजाला
पौधरोपण अभियान को लेकर वनविभाग की हुई कार्यशाला
विज्ञापन

ग्रीन यूपी-क्लीन यूपी अभियान के तहत जुलाई माह में एक ही दिन में प्रदेश भर में पांच करोड़ पौधे रोपित करने की योजना की सफलता सुनिश्चित करने के लिए दक्षिण खीरी वन प्रभाग की एक कार्यशाला वन नीलाम हाल में हुई। इस कार्यशाला की अध्यक्षता डीएफओ साउथ संजय विस्वाल ने की। इस मौके पर प्रभाग के सभी एसडीओ, रेंजर और फील्ड कर्मचारी मौजूद रहे। 
कार्यशाला में बताया गया कि दक्षिण खीरी वन प्रभाग के 48 स्थलों पर करीब 4 लाख 90 हजार पौधे लगाए जाने हैं। पौधरोपण के लिए गड्ढे खोदने का काम पूरा कर लिया गया है। पौधरोपण को पूरी पारदर्शिता से करने के लिए निष्पक्ष गवाह बनाए जा रहे हैं जो देखेंगे कि पौधरोपण मानक के अनुसार हुआ है या नहीं। निष्पक्ष गवाह इसकी रिपोर्ट कंट्रोल रूम को देंगे।
विज्ञापन

कार्यशाला के दौरान फील्ड कर्मचारियों को इस बात का प्रशिक्षण दिया गया कि किस तरह पौधरोपण करना है। पौधों की सुरक्षा की क्या व्यवस्था करनी है। पौधरापण की रिपोर्टिग कैसे होनी है। उन्होंने वन कर्मियों से कहा कि पौधे रोपित करते समय उनकी सुरक्षा का भी पूरी तरह ध्यान रखा जाए। यदि कहीं कोई समस्या आती है तो तत्काल कंट्रोल रूप को सूचित किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पौधरोपण को सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए संबंधित एसडीएम को वरिष्ठ जोनल अधिकारी बनाया गया है। तहसीलदार जोनल अधिकारी होंगे। बीडीओ को सेक्टर अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा निष्पक्ष गवाह, ऑडीटर की भी नियुक्ति की जाएगी। कार्यशाला में डिस्पैच प्लान, रिसीट प्लान, स्वास्थ्य सुविधा आदि के बारे में भी जानकारी दी गई। 
खमरिया में निकाली गई पर्यावरण जागरूकता रैली
खमरिया। अखिल विश्व गायत्री परिवार एवं पर्यावरण को समर्पित संस्था सेव ट्री सेव इनवायरमेंट संस्था ने खमरिया कस्बे में पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली। इसमें सैकडों लोग हाथ में आम, नीम, गूलर, गोल्ड मोहर, अर्जुन, पकरिया, आदि प्रजातियों के पौधे, बैनर लेकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। 

सेव ट्री सेव इनवायरमेंट संस्था ने लोगों के बीच पत्रक बांटकर पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। युवा कलाकरों ने नगर में नुक्कड़ नाटक कर पौधरोपण के लिए प्रेरित किया। जिन लोगों ने वृक्ष शोभायात्रा निकाली गई उन्हें वह पौधे देकर उनकी देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed