फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Immediate notice on arrival of Corona suspect in nursing home

नर्सिंग होम में कोरोना संदिग्ध के आने पर दें तत्काल सूचना

Fri, 15 May 2020 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 01:04 AM IST
विज्ञापन
Immediate notice on arrival of Corona suspect in nursing home
लखीमपुर खीरी। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव व बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण संबंधी दिशा निर्देशों को पूरा करने के बाद सीएमओ को सूचित करते हुए नर्सिंगहोम का संचालन शुरू किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नर्सिंग होम में कोरोना संदिग्ध के आने पर उसकी सूचना तत्काल जिला कोरोना कंट्रोल रूम/सीएमओ को देने की जिम्मेदारी संबंधित की है। वह गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में आईएमए व नर्सिंग होम एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना संचालित करने वाले सभी निजी चिकित्सालयों को 50 प्रतिशत की दर पर कोरोना से बचाव संबंधी उपकरण और पीपीई किट जिला प्रशासन उपलब्ध कराएगा। आईएमए पदाधिकारियों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए जिला प्रशासन को अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

-----------------
निजी चिकित्सक टेलीफोन पर देंगे मुफ्त चिकित्सीय परामर्श
लखीमपुर खीरी। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आईएमए के चिकित्सकों द्वारा डाक्टर्स फार टेली मेडिसन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके तहत डॉक्टर नि:शुल्क चिकित्सीय परामर्श फोन पर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. दिनेश दुआ (मनोचिकित्सक) मोबाइल नंबर 6392956767 पर दोपहर दो से तीन बजे तक, डॉ. रमेश मेहरोत्रा (फिजीशियन) 9838354845 पर सुबह नौ से 10 बजे तक, डॉ. केएन. मिश्र (आप्टो.) 9415152535 पर सुबह 10 से 11 बजे एवं सांय छह से सात बजे, डॉ.एम.आर.खान (आप्टो.) 9451063643, डॉ. रूपक टंडन (आप्टो)-9452087765, डॉ.आर.आर. मिश्रा (सर्जन) 9792525991 पर सुबह नौ से अपराह्न 03 बजे तक, डॉ. अशोक वर्मा (सर्जन)-8737943713 पर अपराह्न 12 से दो और सायं छह से आठ बजे तक, डॉ.सीपी सिंह (बाल रोग विशेषज्ञ) 9453103790 पर दिन में 12 से अपराह्न तीन बजे व सायं सात से नौ बजे तक, डॉ. अमरजीत सिंह सलूजा (आर्थोपेडिक) 9450918701 पर अपराह्न 2.30 बजे तक, डॉ. अभिलाषा सिंह मो. 7985749067 पर सायं सात से 10 बजे तक, डॉ. रूपसी सलूजा (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) 7505840444 पर अपराह्न एक से दो बजे तक, डॉ. इंद्रेश (डेंटल) 9451677177 पर दिन में 12 से एक बजे तक एवं डॉ कु. शरद सिन्हा 9582397446 पर सायं 6 से 8 तक टेलीफोन पर नि:शुल्क चिकित्सीय परामर्श प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed