Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Illegal mining of soil and sand is not being stopped in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri News: मिट्टी-बालू के अवैध खनन पर नहीं लग रही लगाम, रात में धड़ल्ले से दौड़ रहीं ट्रॉलियां

Tue, 18 Nov 2025 02:57 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 18 Nov 2025 02:57 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी जिले में कई इलाकों में अवैध खनन हो रहा है। रात में अवैध खनन कर मिट्टी और बालू को ट्रॉलियों से ढोया जा रहा है।  

विज्ञापन
Illegal mining of soil and sand is not being stopped in lakhimpur kheri
ट्रॉली में भरी बालू - फोटो : संवाद

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले के निघासन, सिंगाही और तिकुनियां थाना क्षेत्रों में अवैध मिट्टी और बालू खनन का धंधा बेखौफ जारी है। प्रदेश सरकार की सख्त हिदायतों और कार्रवाई के दावों के बीच मोतीपुर की जौराहा नदी, सरयू नदी, कोला, पोखरी, दरेहटी, भौका और मांझा घाटों से हर रात भारी मात्रा में बालू निकाला जा रहा है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, पहले यह खनन रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक होता था, लेकिन हाल ही में मीडिया में खबरें प्रकाशित होने के बाद खनन माफिया ने खुद को बचाने के लिए समय बदल दिया है। अब खनन रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक किया जा रहा है। इस दौरान आठ से नौ ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लगातार आवाजाही करती नजर आती हैं।
विज्ञापन


इन इलाकों में हो रही सप्लाई 
ग्रामीणों का कहना है कि खनन कभी बंद नहीं हुआ था। कुछ दिनों तक चोरी-छिपे दो-चार ट्रॉलियों से काम चलता रहा और कुछ ही दिन में यह फिर से खुलेआम शुरू हो गया। बताया जाता है कि एक ट्रॉली बालू दो से ढाई हजार रुपये में बेची जा रही है। माफिया द्वारा निघासन, सिंगाही, तिकुनियां, बेलरायां, बनवीरपुर, बरसोला, डांगा और कड़िया समेत कई गांवों में सप्लाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का आरोप है कि खनन से पहले बाइक सवार युवक चौराहों और मुख्य मार्गों पर बैठा दिए जाते हैं, ताकि किसी भी संभावित कार्रवाई की सूचना तुरंत खनन स्थलों तक पहुंच सके। यही वजह है कि प्रशासन की मौजूदगी होने के बावजूद खनन माफिया के हौसले बुलंद बने हुए हैं।

Trending Videos

सड़कों पर राहगीर होते हैं परेशान 
सड़कों पर जगह-जगह मिट्टी और बालू बिखरे होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रातभर तेज रफ्तार से दौड़ती ट्रॉलियों के चलते दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों के मुताबिक, कई बार हादसे भी हो चुके हैं, लेकिन कार्रवाई न होने से माफिया बेफिक्र होकर खनन जारी रखे हुए हैं। जिससे सरकार को लाखों रुपये के राजस्व को सीधे नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

सिंगाही थाना क्षेत्र के मोतीपुर कल्लूपुरवा निवासी दिनेश, केपी और रंजीत ने बताया कि बिना परमिशन अवैध तरीके से बालू और मिट्टी की निकासी कर स्थानीय स्तर पर बिक्री की जाती है। मामले में एसडीएम राजीव निगम ने बताया कि सूचना मिलने पर बालू और मिट्टी के अवैध कारोबार के विरुद्ध छापेमारी कर कार्रवाई की जाती है।

संबंधित वीडियो 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed