फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Illegal arms factory was running in Ramuapur, two arrested

रमुआपुर में चल रही थी अवैध शस्त्र फैक्टरी, दो गिरफ्तार

Fri, 19 Mar 2021 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Illegal arms factory was running in Ramuapur, two arrested
लखीमपुर खीरी। थाना मितौली पुलिस ने गांव रमुआपुर में छापा मारकर अवैध शस्त्र फैक्टरी का पर्दाफाश किया। पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्टरी संचालित करते दो लोगों को गिरफ्तार कर उनका चालान किया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में एसपी विजय ढुल ने बताया कि बुधवार की रात जिले में अवैध शस्त्र निर्माण, बिक्री आदि के खिलाफ अभियान चलाया गया था। तड़के करीब पौन चार बजे मुखबिर ने थाना मितौली एसओ अनिल कुमार सैनी को सूचना दी कि ग्राम रमुआपुर में कुछ लोग अवैध असलहे बना रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने छापा मारा और अवैध शस्त्र फैक्टरी का भांडाफोड़ कर असलहे बनाते हुए गांव निवासी खुशीराम पासी पुत्र जमुनादीन और गांव खुदनिया निवासी नन्हे उर्फ नन्दराम बोहार पुत्र रामकुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से एक बंदूक, एक नली 12 बोर, दो अदद पोनिया बंदूक 12 बोर, दो तमंचे 315 बोर, एक अधबना तमंचा, तीन तमंचे 12 बोर अधबने, एक अधबनी पोनिया बंदूक, पांच लोहे की नाल, दो कारतूस और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए। एसपी ने गिरफ्तार करने वाली टीम को उत्साहवर्धन के लिए 10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed