{"_id":"57e5413e4f1c1b4f5aa82970","slug":"ig-jailer-and-two-soldiers-were-brave-rewarded","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजी ने जांबाज दरोगा और दो सिपाहियों को किया पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजी ने जांबाज दरोगा और दो सिपाहियों को किया पुरस्कृत
लखीमपुर खीरी।
Updated Fri, 23 Sep 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिंदगी मौत से जूझ रही एक महिला को खून देकर जिंदगी बचाने के लिए थाना फरधान के दरोगा योगेश कुमार शंखधार और जान की बाजी लगाकर नहर में डूब रही युवती को बचाने वाले थाना खीरी के दो सिपाहियों रघुवीर प्रसाद और रामवृक्ष को आईजी लखनई ए सतीश गणेश ने प्रशस्त्रि पत्र और ढाई-ढाई हजार रुपये का नकद इनाम देकर पुरस्कृत किया है।
बतादें कि 18 सितंबर को शारदा नहर में बह रही थाना इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर) की एक युवती को थाना खीरी के सिपाही रघुवीर सिंह और रामवृक्ष ने गश्त के दौरान जान की परवाह किए बिना गांव अमृतागंज के पास सकुशल नहर से बाहर निकाला था। उधर 21 सितंबर को दहेज प्रताडना मामले की जांच के दौरान फरधान के दरोगा योगेश शंखधार जब पीड़ित महिला के बयान लेने अस्पताल पहुंचे तो उन्हें उसके गंभीर बीमार होने की जानकारी हुई। महिला को ब्लड की आवश्यकता थी। जिस पर दरोगा ने ब्लड डोनेट कर महिला की जिंदगी बचाई। जिस पर आईजी ने दरोगा और दोनों सिपाहियों को ढाई-ढाई हजार रुपये का नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।