फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   If you want to get intoxicated, then do your studies, so that the future is bright.

नशा करना है तो पढ़ाई का करें, जिससे भविष्य उज्ज्वल हो

Fri, 11 Mar 2022 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
If you want to get intoxicated, then do your studies, so that the future is bright.
छात्रा को पुरस्कृत करते सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर।
गांधी विद्यालय में आयोजित तंबाकू नियंत्रण जागरूकता गोष्ठी में छात्रों से बोले सीएमओ
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में जागरूकता गोष्ठी हुई। इसमें छात्र छात्राओं को धूम्रपान के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान पोस्टर प्रतियोगिता भी हुई। विजेेता छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
गोष्ठी में सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि नशा ही करना है तो पढ़ाई का करो, ताकि भविष्य बने। तंबाकू से होने वाले शारीरिक नुकसान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धूम्रपान श्वांस नली को क्षतिग्रस्त कर देता है। इसका धुआं फेफड़ों में जाकर उसे क्षति पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि तंबाकू, गुटखा, खैनी एवं पान मसाला आदि का सेवन कैंसर से लेकर अन्य तमाम बीमारियों का कारण है। उन्होंने यह भी बताया कि यदि किसी जान पहचाने वाले या फिर रिश्तेदार को कैंसर है। तो उसका इलाज टाटा कैंसर इंस्टीट्यूट मुंबई में नि:शुल्क हो सकता है। उन्होंने हॉस्पिटल निदेशक डॉ. राजीव सूरी का मोबाइल नंबर 9820313789 दिया। घर आदि में यदि कोई तंबाकू उत्पाद का सेवन करता है तो उसे छोड़ने को कहें।
विज्ञापन

नोडल अफसर डॉ. अनिल गुप्ता ने कहा कि जिला अस्पताल में सिगरेट, बीड़ी, तंबाकू छोड़ने का इलाज पूरी तरह से फ्री है। प्रधानाचार्य श्रीराम गौतम डॉ. आरके गुप्ता, एफएलसी विजय वर्मा, देवनंदन श्रीवास्तव, संतोष रस्तोगी, विशाल वर्मा, रामेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने पूछे सवाल, छात्रों ने बनाए पोस्टर
सीएमओ ने छात्र छात्राओं से गोष्ठी में क्या सीखा इस पर सवाल किया। सही जवाब देने वाले विजेता अमन वर्मा, लवी रस्तोगी, प्रशांत शुक्ला, प्रियंका यादव, अब्दुल समर अंसारी को सम्मानित किया। साथ ही छात्रों ने तंबाकू उत्पादों से शरीर को होने वाले नुकसान को लेकर पोस्टर बनाए। इसमें यशपाल प्रथम, शुभांशी, द्वितीय एवं अंकित मौर्य को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed