{"_id":"c7e7349350471ad7f071841e59440566","slug":"if-the-trial-had-made-the-path-itself-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...नहीं हुई सुनवाई तो खुद बना डाला रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...नहीं हुई सुनवाई तो खुद बना डाला रास्ता
मझगईं।
Updated Wed, 30 Sep 2015 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौखड़ाफार्म में दो माह पूर्व आई बाढ़ के पानी से कट कर मार्ग पर तालाब बन गया था। प्रशासन से इसकी मरम्मत की मांग की गई थी लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसको देख इलाके के समाजसेवी जसवंत सिंह बिट्टू ने खुद ही इस रास्ते को मिट्टी से पाट कर तैयार कर डाला।
कस्बे से चौखड़ा फार्म जाने वाला मार्ग दो माह पूर्व आई बाढ़ में पीपल के पेड़ के पास कटकर तालाब बन गया था, जिससे आवागमन में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। यहां के लोगों ने कई बार अधिकारियों से रास्ता बनाने की मांग की लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। लोगों की परेशानी देख सैकड़ों गरीबों की शादियां और तमाम गरीबों की आंखों का आपरेशन करा चुके समाजसेवी परमजीत सिंह के पुत्र जसवंत सिंह ने बुधवार को अपने ट्रैक्टर से मजदूरों के साथ जुटकर मिट्टी पाट दी और फिर उसे बराबर कर दिया। जिससे अब कोई भी आ जा सकता है। रास्ता बनने से जहां लोगों को राहत मिली वहीं इस नेक कार्य के लिए सभी ने उनकी जमकर प्रशंसा भी की।