फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   If the Congress government is formed, then the entire loan and electricity bill of the farmers will be forgiven: Ajay

कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों का पूरा कर्जा और बिजली बिल होगा माफ : अजय

Thu, 09 Sep 2021 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
If the Congress government is formed, then the entire loan and electricity bill of the farmers will be forgiven: Ajay
गोला में आयोजित किसान महापंचायत में पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

किसान महापंचायत में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा को घेरा

विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। यहां नए बाईपास रोड स्थित एक मैरिज लॉन में आयोजित किसान महापंचायत में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भाजपा सरकार को महंगाई, गन्ना भुगतान और महिला अपराधों को लेकर घेरा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों का पूरा कर्जा और बिजली का बिल माफ कर दिया जाएगा।
किसान महापंचायत के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का फूल मालाओं और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को छलने और ठगने का काम कर रही है। मगर कांग्रेसी जान दे देंगे, लेकिन तीनों कृषि कानून पास नहीं होने देंगे। भाजपा सरकार में किसानों की न तो आमदनी दोगुनी हुई। किसानों को न आवारा पशुओं से छुटकारा मिल सका और न ही गन्ने का 14 दिन में भुगतान व किसानों को फसलों के वाजिब दाम मिल रहे हैं। किसान झोली फैला कर भीख मांग रहे हैं कि प्रदेश में 25 वर्ष का वनवास खत्म कर दो।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो गन्ने का रेट 450, धान का समर्थन मूल्य 24 सौ और गेहूं का 25 सौ रुपये प्रति क्विंटल होगा। किसानों का पूरा कर्जा और बिजली का बिल माफ कर दिया जाएगा। उन्होंने गोला तहसील में कंजा निवासी किसान श्रीपाल की आत्महत्या, महिला अपराधों, महंगाई, पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस व बिजली की बढ़ती कीमतों के मुद्दे पर सरकार को घेरा। आरोप लगाया कि कोरोना काल में सरकार की लापरवाही से ऑक्सीजन की कमी पड़ गई, जिससे लाखों लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापंचायत में पूर्व सांसद जफर अली नकवी ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने कार्यकाल में किसानों के उत्थान के लिए हरित क्रांति की शुरुआत की थी। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने किसानों का 72 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया था। मगर भाजपा सरकार में किसान रो रहे हैं। गन्ने के दाम नहीं मिल रहे। खाद, डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं। इस मौके पर जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल, किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जगजीत सिंह, विपुल गुप्ता, शुभम अग्निहोत्री, पारस प्रसाद, मिश्र, गौरव मिश्र, अभिषेक पटेल, यतीश चंद्र शुक्ल, शिप्रा खरे, केके मिश्र, सहजेन्द्र दीक्षित, प्रेम कुमार बर्मा, डॉ. राजेश मौर्य आदि मौजूद रहे।

मायूस दिखे संभावित प्रत्याशी

मोहम्मदी क्षेत्र के गांव रेहरिया निवासी विश्व रिकॉर्ड धारी यतीश चंद्र शुक्ल मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्र से संभावित कांग्रेस प्रत्याशी माने जा रहे हैं। उन्हें बड़े जोर शोर से कांग्रेस में शामिल भी किया गया था। किसान महापंचायत की तैयारी को लेकर वह महीनों से लोगों को जुटाने का प्रयास कर रहे थे। मगर महापंचायत के दोरान उन्हें मंच पर बैठाना तो दूर रहा उनका नाम तक नहीं लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed