फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   If even a little bit of water spills on the road, we will kill you.

Lakhimpur Kheri News: रोड पर जरा सा भी पानी गिरा तो जान से देंगे मार

Tue, 04 Feb 2025 11:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
If even a little bit of water spills on the road, we will kill you.
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली के ग्राम सलेमपुर कोन निवासी एक ग्रामीण ने दबंगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। रास्ते के विवाद को लेकर दबंगों ने धमकी देते हुए कहा कि अगर रोड पर जरा सा पानी भी गिरा तो जान से मार देंगे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दी गई तहरीर में पीड़ित सुरेश चंद्र वर्मा ने बताया कि चार फरवरी की सुबह 08:20 पर अपने घर से निकल कर दूसरे मकान पर जा रहा था। साथ में पुत्र संतोष वर्मा भी था। इसी दौरान रास्ते के विवाद को लेकर विपक्षीगण संजय वर्मा, राम सिंह, सुनील कुमार, अनीता ने एक राय होकर मारपीट की।
विज्ञापन

पुत्र के शोर मचाने पर अरविंद वर्मा, साहबदीन वर्मा व घर की अन्य महिलाएं बीच-बचाव करने लगीं तो उन्हें भी मारा-पीटा। घटना में साहबदीन, सुरेश वर्मा व अरविंद वर्मा को चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दबंगों ने धमकी देते हुए कहा कि अगर रास्ते पर निकलोगे या जरा सा भी पानी रोड पर गिरा तो जान से मार देंगे। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। आरोप है कि विपक्षियों ने पूरे रास्ते पर कब्जा कर लिया है। मेड़ बांधकर पानी भर दिया है। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed