फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   I will prepare jaggery kheer and offer it to Chhath Mai

Lakhimpur Kheri News: गुड़-खीर बनाईके, अर्पण करब छठ माई के…

Sat, 25 Oct 2025 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 25 Oct 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
I will prepare jaggery kheer and offer it to Chhath Mai
छठ पूजा के लिए गोमती किनारे घाट का निरीक्षण करते एसडीएम चलुवराजु आर और सीओ अरुण कुमार सिंह। स्र
लखीमपुर खीरी। शुद्ध भइली देहिया, आज खरना के दिन, हम करीला पुजनवा हो। गुड़-खीर बनाईके, अर्पण करब छठ माई के। माई हो हमार, पूर हो मनोकामना हो।
विज्ञापन

अर्थात् सूर्यदेव और छठी मैया के प्रति अटूट श्रद्धा के पर्व पर पहले दिन व्रतियों ने नहाय-खाय का अनुष्ठान किया। उन्होंने घाटों पर स्नान करके आत्मिक शुद्धि का संकल्प लिया।
आज खरना पर विधि-विधान से पूजा करेंगी। गुड़ की खीर (रसियाव) बनाकर, उसे छठी मैया को अर्पित करेंगी। मैया से मनोकामना पूरी करने की प्रार्थना करेंगी।

शहर के घाटों-तालाबों के अलावा बिजुआ में ठाकुरजी मंदिर के सरोवर में स्नान-ध्यान किया। नेपाल के धनगढ़ी में मोहाना नदी के घाट पर व्रतियों ने अनुष्ठान किया। इस प्रकार संपूर्णानगर, मैलानी, पलियाकलां, मैगलगंज, मोहम्मदी, गोला गोकर्णनाथ आदि क्षेत्रों में नहाय-खाय मनाया गया।
विज्ञापन

इसके बाद घर में रसोई की सफाई करके लौकी या कद्दू की सब्जी और चावल पकाए। इस दौरान लोकगीतों की मधुर ध्वनि से माहौल और भक्तिमय हो गया। नहाय-खाय प्रकृति से जुड़ने का पहला चरण है। खरना के साथ 36 घंटे निर्जल व्रत की तपस्या शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 साल से हर बार यह व्रत रख रही हूं। छठी मैया की कृपा से ही घर में रौनक है। चार दिनों के व्रत में अद्भुत ऊर्जा और उत्साह मिलता है। थकान नहीं होती है। बस, भक्ति और आनंद होता है। - डॉ. अनुराधा दुबे, काशीनगर
--

चाहे कुछ भी हो हम छठ पूजा को अवश्य ही करते हैं। यह हमारी परंपरा है। छठी मैया की कृपा से आज हमारे पास वह सब कुछ है, जो एक व्यक्ति को सुखद जीवन दे सके। - विमला पांडेय, गढ़ी रोड
=

छठ पूजा हमारी धरोहर है। परिवार की सभी महिलाएं साथ में तैयारी करती हैं। सामूहिक रूप से पूजा करती हैं। परिवार और संतान की उन्नति की कामना करती हैं। - पूजा यादव, हाथीपुर उत्तरी
---

------------- --------------
लोकगीत और भजन संध्या के होंगे कार्यक्रम
लखीमपुर में सेठघाट पर छठ पूजा आयोजन समिति की देखरेख में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम संयोजक मृगांक शेखर उपाध्याय ने बताया कि आपन माटी संस्था की ओर से यह समिति बनाई गई है। समिति पूजा के अलावा लोकगीत और भजन संध्या होगी। आयोजन में जिला प्रशासन और नगर पालिका का सहयोग भी रहता है।

---------- -------------

घाटों पर हो रहीं व्यवस्थाएं, बनाया सेल्फी प्वाइंट

लखीमपुर में इस बार पिछले वर्ष से दोगुनी वेदियां बनाई गई हैं। घाट पर बना सेल्फी प्वाइंट को आकर्षण का केंद्र बना गया है। प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। पलियाकलां की चीनी मिल कॉलोनी में भी वेदी निर्माण और रंग-रोगन किया जा रहा है। बिजुआ में भी घाट पर सजावट की जा रही है।
संपूर्णानगर में नायब तहसीलदार हर्ष निशांत और सीओ यादवेंद्र यादव ने सिंगाही खुर्द में घाट का व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने लोगों से अश्लील गाने न बजाने की हिदायत दी। सुतिया नाले में घरों का पानी बहने पर गृहस्वामियों को पाइप हटाने का निर्देश दिया। भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार धर्मेंद्र ने घाटों पर लगे खंभों पर लगाने के लिए चार लाइटें दान दीं।

मैगलगंज में उपजिलाधिकारी मितौली मधुसूदन गुप्ता और क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह परिहार ने घाट की साफ-सफाई, समतलीकरण, प्रकाश एवं पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
मोहम्मदी में एसडीएम चलुवराजु आर और सीओ अरुण कुमार सिंह ने उदयपुर पुल, इमलिया घाट, दिलावरनगर घाट, अमरी घाट, जैती घाट और बाबा टेढे़नाथ के किनारे गोमती के घाटों का निरीक्षण किया। नेपाल के धनगढ़ी में भी घाटों की साफ-सफाई, फल-फूल आदि के स्टॉल सज गए हैं।

भीड़ प्रबंधन व सुरक्षा के लिए एडवाइजरी जारी

लखीमपुर खीरी। छठ पूजा के मद्देनजर घाटों पर भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। शहर के सेठघाट पर बड़ा मेला लगता है। उल्ल नदी के किनारे व्रती पूजा-अर्चना करती हैं। इसको देखने के लिए हजारों लोग घाटों पर आते हैं। जनपद के विभिन्न भागों में छठ पूजा हर्षोल्लास से मनाई जाती है। श्रद्धालुओं की सुक्षा के लिए जिला आपदा विशेषज्ञ अंकित कुमार राज ने जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं...
ऐसा करने पर होगी कार्रवाई
- नदी-तालाब में पानी से खिलवाड़ न करें।
- भीड़ होने पर धक्का-मुक्की न करें।
- खुराफात न करें।
सुरक्षा के इंतजाम
- बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास के लिए अलग-अलग मार्ग, अग्निशामक यंत्र, एंबुलेंस और चिकित्सा दल की सुविधा रहेगा।
- ड्रोन और सीसी कैमरों से निगरानी की जाएगी। गोताखोर घाट पर उपस्थित रहेंगे।
- विद्युत आपूर्ति, पेजयल, सीढ़ियों पर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी।

---------- ---------------

गोला गोकर्णनाथ। विधायक अमर गिरि और नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने गोकर्ण तीर्थ के तट पर तैयारियों का जायजा लिया। तीर्थ की तलीझाड़ सफाई करवाकर जल भरवा दिया गया है।
------------- -----------
संपूर्णानगर। नायब तहसीलदार और सीओ ने सिंगाही खुर्द में छठ घाट श्रद्धालुओं का आवागमन सुगम करने के लिए रूट डायवर्जन और वाहनों की पार्किंग के लिए स्टैंड बनाने का निर्देश अधिकारियों को दिया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed