फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   I remember the date of the formation of SMC uniform distribution

यूनिफार्म वितरण की डेट पर आई एसएमसी गठन की याद

Sat, 09 Jul 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 09 Jul 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
खुली बैठक में कराया जाएगा एसएमसी का गठन
विज्ञापन

2013-14 में बनी एसएमसी का कार्यकाल हुआ समाप्त
25 जुलाई 2016 तक वित्तविहीन छोड़ सभी विद्यालयों में होगा गठन

अप्रैल से शैैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के बाद अफसर आराम फरमाते रहे। जब यूनिफार्म वितरण का समय नजदीक आया, तब विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) के गठन की याद आई है। बेसिक शिक्षा विभाग समेत सरकार से अनुदान प्राप्त करने वाले सभी विद्यालयों में वर्ष 2013-14 में बनी विद्यालय प्रबंध समिति का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। नि:शुल्क एवं बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम में एसएमसी की अहम भूमिका होने के चलते नई एसएमसी के गठन के बाद ही स्कूलों में यूनिफार्म वितरण का रास्ता साफ हो सकेगा। लिहाजा सीडीओ अमित सिंह बंसल ने सभी विद्यालयों में 25 जुलाई 2016 तक एसएमसी का गठन कराने के निर्देश दिए हैं। 
बता दें कि जिले के 3940 विद्यालयों में विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) का गठन होना है, जिसमें बेसिक शिक्षा विभाग के 2723 प्राथमिक विद्यालय, 1158 उच्च प्राथमिक विद्यालय, समाज कल्याण के आठ, माध्यमिक शिक्षा के 54 और छह अनुदानित प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। इन विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को दो-दो सेट यूनिफार्म का वितरण किया जाना है, जिसके लिए परियोजना निदेशक ने 15 जुलाई से 30 अगस्त 2016 तक समय निर्धारित किया है। विभागीय अधिकारियों ने कुछ दिन पूर्व बीईओ के साथ बैठक कर यूनिफार्म वितरण की तैयारी शुरू कर दी, लेकिन नई एसएमसी के गठन पर गौर ही नहीं किया। जब क्रय समिति की चर्चा हुई, तब अफसरों को जानकारी हुई कि 2013-14 में गठित एसएमसी का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। लिहाजा सीडीओ अमित सिंह बंसल की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकास भवन में बैठक हुई, जिसमें सभी बीईओ को 25 जुलाई 2016 तक समस्त विद्यालयों में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन कराने के निर्देश दिए गए। ताकि एक अगस्त से एसएमसी क्रियाशील हो जाएं। 
विज्ञापन

--
डीएम करेंगे ब्लाकवार पर्यवेक्षकों की नियुक्ति
विद्यालय प्रबंध समिति का गठन खुली बैठकों में कराया जाएगा, जिसके लिए तिथियों का निर्धारण करने के बीईओ को निर्देश दिए गए हैं। एसएमसी गठन में पारदर्शिता के लिए डीएम ब्लाकवार पर्यवेक्षकों की नियुक्ति करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
15 सदस्यों की समिति में रहेंगे 11 अभिभावक
एसएमसी में कुल 15 सदस्य रहेंगे, जिसमें 11 अभिभावक चुने जाएंगे। जबकि शेष चार सदस्यों में ग्राम प्रधान, प्रधानाध्यापक, एएनएम और क्षेत्रीय लेखपाल शामिल हैं। 15 सदस्यों की कमेटी बनने के बाद खुली बैठक में ही 11 अभिभावक सदस्यों में से एक अभिभावक को एसएमसी का अध्यक्ष चुना जाएगा। अध्यक्ष और प्रधानाध्यापक/सचिव के संयुक्त हस्ताक्षर से खाता संचालन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed