फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   I am not the first outrage over the attack on the military district

सेना पर हमले को लेकर जिले में नहीं थम रहा आक्रोश

Tue, 20 Sep 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 20 Sep 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
I am not the first outrage over the attack on the military district
pradarshan - फोटो : amar ujala
- कई संगठनों ने मोमबत्ती जलाकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

रविवार को उड़ी में सेना पर हुए हमले के विरोध में मंगलवार को भी जिले भर में पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ। सामाजिक संगठनों ने मोमबत्ती जलाकर शहीद सैनिक को श्रद्धांजलि दी। वहीं, वकीलों ने विरोध प्रदर्शन किया और भाजयुमो ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूूंका।
भारतीय अवधी समाज की बैठक पालिका अध्यक्ष डॉ.इरा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। यहां पीके गुप्ता, उमा पितरिया, मधूलिका त्रिपाठी, इमरान, सुनील, महेश जायसवाल, मोहम्मद साजिद आदि ने श्रद्धांजलि दी। भाजयुमो पदाधिकारियों ने पुतला फूंका। इस मौके पर जिला महामंत्री प्रशांत राजवंश, शरद मिश्रा, पुष्पेंद्र राठौर, अंकुश सहगल शिव विनय सिंह, आशू मिश्रा, अनिल गुप्ता, विश्वनाथ सिंह  आदि मौजूद रहे। जिला अधिवक्ता संघ के बैनर तले अधिवक्ताओं ने घटना की निंदा की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य नहीं किया। बैठक में संघ के महामंत्री अशोक कुमार शुक्ला, प्रमोद सिंह, सौरभ दीक्षित, मुनेंद्र त्रिपाठी, अशोक अवस्थी, गणेश शंकर मिश्र, मनोज प्रजापति, अजय दीक्षित सहित कई वकील मौजूद रहे। वहीं रोटरी क्लब लखीमपुर एवं इनरव्हील क्लब के पदाधिकारियों ने आतंकी घटना की निंदा की। सदस्यों ने शहीद सैनिकों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान आलोक अग्रवाल, कुंवर शैलेंद्र कुमार हरजीत अजमानी, अर्चना मौर्या, प्रीति सिंह, रजना अग्रवाल, डीएन मालपानी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

मोहम्मदी। अधिवक्ताओं ने रामलीला चौराहे पर पुतला फूंका। इसमें सतीश गुप्ता, मानस त्रिवेदी, शैलेन्द्र चौहान, महेन्द्र शुक्ला, मनोज दीक्षित, विवेक शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मदी। न्यू एनटीआई पब्लिक स्कूल के प्रबंधक शहनवाज खां, प्रधानाचार्य मुक्ता मिश्रा, लईक अहमद, दानिश, राजकमल, आदित्य गुुप्ता, रोहिणी, सोनाली, अर्चना, बबिता, नीलम आदि ने कैंडल जलाई।
निघासन। शिक्षिका सारिका गुप्ता की अगुवाई में दुर्गा मंदिर से मशाल जुलूस निकालकर पाकिस्तान विरोधी नारेबाजी की। इसमें व्यापार मंडल अध्यक्ष एके चौबिया, अंकुर, योगेश दीक्षित, मोनू दीक्षित मौजूद रहे। वहीं, रकेहटी में भी संजय गुप्ता और सतीश ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। 
सिंगाही। इस्लामिया स्कूल के प्रबंधक तजम्मुल खान ने स्कूल में बैठक की। यहां प्रधानाचार्य अफजल हुसैन, मोहम्मद माजिद, कलीम, अब्दुल जलील, अनीशा बानो आदि मौजूद रहे।
धौरहरा। अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर पाकिस्तान का पुतला फूंका। इसमें संघ अध्यक्ष राधेश्याम श्रीवास्तव, तेजप्रताप सिंह, ब्रजेश मिश्रा, विमलेश वर्मा, अखिलेश मिश्रा, राजेश शुक्ला, कमल भारती, धर्मेन्द्र चौहान, कन्हैयालाल मौजूद रहे।
गोला गोकर्णनाथ। आला हजरत फाउंडेशन के लोगों ने तिरंगा झंडा लेकर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें अब्दुल वकील खान, मंजूर अली, महेंद्र वर्मा, मोहम्मद नाजिर, नियामत अली, अमानतुल्ला खां, राजीव शुक्ला, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। वहीं रोटरी क्लब गोला सेंट्रल एवं रोट्रेक्ट क्लब यूथ के लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। इसमें अध्यक्ष अभिषेक राजपूत, अशोक अग्रवाल, अरविंद गुप्ता, रामजी, आदर्श सोनी, मौजूद रहे। बिजुआ में चमन चौराहे पर युवाओं ने पाक के खिलाफ नारेबाजी कर जुलूस निकाला।
वहीं, मैलानी में भाजपाइयों ने जुलूस निकालकर पाकिस्तान का पुतला फूंका। इसमें पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष आनंद मौर्या, आशीष अग्रवाल, राजेश सिंह, राकेश अरोरा, टिंकू, महेश अग्रवाल, बिजेंद्र मित्तल, शिव गोविंद कुशवाहा, हरिहरदत्त मिश्रा शामिल हुए।

जंगबहादुरगंज। पसगवां सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मियों ने दो मिनट मौन रहकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इसमें अधीक्षक डा. एके सिंह, डा. कुलदीप कुमार, शालिनी पांडेय, डा. अशोक यादव, डा. प्रवीण कुमार, डा. सोनी, डा. विभा सिंह, संजय अवस्थी, सुधीर शर्मा, एएचएन त्रिवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed