{"_id":"6797d4178a4a8dd2c60be745","slug":"hut-burnt-in-front-of-revenue-team-that-went-to-remove-illegal-encroachment-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-137982-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अवैध कब्जा हटाने गई राजस्व टीम के सामने जलाई झोंपड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अवैध कब्जा हटाने गई राजस्व टीम के सामने जलाई झोंपड़ी
विज्ञापन
अमेठी गांव में जली झोपड़ी -स्रोत प्रसाशन
- फोटो : स्रोत परिजन
धौरहरा। धौरहरा तहसील क्षेत्र के अमेठी गांव में अवैध कब्जा हटाने गई राजस्व टीम एवं पुलिस के सामने आरोपियों ने झोंपड़ी में आग लगा दी और वीडियो बनाने लगे। पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर नौ आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के अमेठी गांव की 0.57 हेक्टेयर भूमि का पट्टा सुकई कोरी पुत्र बुद्धा के नाम आवंटित था। जिसे फूलमती पत्नी अन्नू लाल व केतका पत्नी सरयू ने खरीद कर बैनामा करा लिया। शिकायत पर न्यायालय एसडीएम धौरहरा ने उक्त भूमि का पट्टा खारिज कर भूमि बंजर खाते में दर्ज कर दी।
शनिवार को ग्रामीणों ने सूचना दी कि उक्त भूमि पर कुछ लोग मिट्टी पटाई कर झोंपड़ी बना रहे हैं। देर शाम पुलिस टीम के साथ एसडीएम राजेश कुमार, लेखपाल संजय कुमार श्रीवास्तव पहुंचे और उक्त भूमि से कब्जा हटाने को कहा तो आरोपियों ने एसडीएम के सामने ही झोंपड़ी में आग लगा दी।
विज्ञापन
यह देखकर पुलिस ने किसी तरह आग बुझाई। मामले में लेखपाल संजय कुमार श्रीवास्तव की तहरीर पर आरोपी इतवारी, भारत, अन्नू, धनी राम, भीम, लकी, कस्तूरी, फूलमती व शैलेंद्री के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने और आगजनी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया मामले में नौ आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है। संवाद