फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Husband killed wife by hitting her with a shovel in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: फावड़े से प्रहार कर पत्नी की हत्या, बचाने आई भतीजी की अंगुली काटी, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 13 Apr 2024 05:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 13 Apr 2024 05:38 PM IST
सार

निघासन क्षेत्र के परमोधपुर गांव में शनिवार दोपहर 40 वर्षीय चुन्नी देवी की उसके पति ने हत्या कर दी। आरोपी पति अयोध्या प्रसाद आए दिन पत्नी के साथ मारपीट करता था। मृतक की भतीजी बचाने पहुंची तो आरोपी ने उसके हाथ की अंगुली काट दी। 

विज्ञापन
Husband killed wife by hitting her with a shovel in Lakhimpur kheri
आरोपी ने भतीजी की अंगुली काटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के निघासन क्षेत्र में एक युवक ने पत्नी की फावड़े से प्रहार कर हत्या कर दी। भतीजी चाची को बचाने को पहुंची तो आरोपी ने उसकी भी अंगुली काट दी। शोर शराब सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी रोज किसी न किसी बात पर विवाद करता था। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार परमोधपुर गांव निवासी अयोध्या प्रसाद मौर्य उर्फ श्रीकृष्ण शनिवार की दोपहर खेत से काम करके घर आया था। घर के बाहर बरामदे में जमीन पर 40 वर्षीय पत्नी चुन्नी देवी अपनी भतीजी निशांशी निवासी बौधिया थाना मझगई के साथ सोई हुई थी। घर पहुंचे अयोध्या प्रसाद ने अचानक फावड़े से पत्नी पर प्रहार करना शुरू कर दिया। फावड़े से कई प्रहार होने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान पास में लेटी भतीजी ने चाची को बचाने का प्रयास किया, जिस पर उसके हाथ पर भी फावड़ा लग गया, इससे उसकी हाथ की अंगुली कट गई। 
विज्ञापन


विवाद का कारण आए दिन होने वाला झगड़ा बताया जा रहा है। घटना के समय घर पर उन दोनों के अलावा और कोई नहीं था। भतीजी निशांशी की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों की भीड़ जमा हो गई। एसओ हरिकेश राय फोर्स के साथ वहां पहुंचे और जांच कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई मामलों में जा चुका है जेल
आरोपी अयोध्या प्रसाद ने एक साल पहले मंदिर की मूर्तियों को तोड़ दिया था। पुलिस ने उसे जेल भेजा था। इसके बाद एक बार चार पांच गायों को पकड़ कर छप्पर में बांध दिया था। तीन दिन भूखे प्यासे बंधे रहने के बाद पुलिस के हस्तक्षेप के बाद गायों को खोला था। उस मामले में भी वह जेल गया था। इस तरह की घटनाओं के पीछे युवक का मानसिक संतुलन ठीक न होने की बात चर्चा में है। चुन्नी देवी पति के डर से अधिकतर मायके में ही रहती थी।

सीओ निघासन प्रवीण कुमार ने बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed