Lakhimpur Kheri: ससुर ने की अश्लील हरकत, शिकायत पर पति ने पीटा, तीन तलाक बोल पत्नी को घर से निकाला
महिला का आरोप है कि 13 मार्च को ससुर ने उससे अश्लील हरकतें की। इसकी शिकायत करने पर पति ने उसे पीटा। सबके सामने तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया।
विस्तार
लखीमपुर खीरी के सिकंद्राबाद चौकी क्षेत्र के एक गांव में तीन तलाक का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक अधेड़ ससुर ने बहू के साथ अभ्रद्रता की। जब महिला ने अपने पति को यह बात बताई तो पति ने उसे न केवल मारा पीटा बल्कि तलाक भी दे दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़ित महिला का मेडिकल कराया है।
सिक्किम हिमस्खलन: सूनी हुई गोद... उजड़ गया सुहाग, तबाही का वो मंजर नहीं भूल पा रही रेखा
गांव निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी शादी एक साल पहले सिकंद्राबाद निवासी युवक के साथ हुई थी। निकाह के बाद से ही ससुराल के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करते थे। 13 मार्च को ससुर ने उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ की। उसने ससुर की हरकतों का विरोध किया।
तीन बार तलाक बोल घर से निकाला
पीड़ित महिला ने ससुर की शिकायत अपने पति से की तो पति उल्टा उसे ही डांटने लगा। सबके सामने तीन बार तलाक बोला और उसके साथ मारपीट भी की। जान से मारने की धमकी देकर घर से भगा दिया। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी अप्रैल 2022 में हुई थी। पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री को उसके सामने पीटा गया। जब वह पुत्री को घर ले जाने लगे तो उन्हें भी तमाचे मारे और जान से मारने की धमकी दी।
एसओ अजीत कुमार ने बताया कि शुक्रवार को पीड़िता ने थाने पर तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर महिला के आरोपी पति, ससुर, सास व दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया है।