फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   husband bites nose, fir

पति नेे दांत से नाक काटी, प्रधान समेत तीन पर रिपोर्ट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
husband bites nose, fir
सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव मुडिय़ा में शनिवार को पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। गुस्साए पति ने दांत से पत्नी की नाक काट ली। पुलिस ने घायल पत्नी की तहरीर पर पति, गांव के पूर्व प्रधान सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि छह महीने पहले गांव मुडिय़ा निवासी मूलचंद की पत्नी सरोजनी देवी (35) घर से नाराज होकर चली गई थी। वह मोहम्मदी क्षेत्र में किसी के घर पर रह रही थीं। चार दिन पहले ही पति मूलचंद के घर वापस आकर रह रही थीं। शनिवार को घर से जाने की बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। गुस्साए पति मूलचंद ने पिटाई करने के बाद पत्नी की दांत से आधी नाक काट कर अलग कर दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की तहरीर पर पति, ग्राम प्रधान सोनू रस्तोगी और गांव रामनगर निवासी उजलेश कुमार के खिलाफ अंग छिन्न-भिन्न करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उधर ग्राम प्रधान सोनू रस्तोगी का कहना है कि पति-पत्नी का विवाद है। मेरी कोई रंजिश भी नहीं है। न ही इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है, फिर भी मुझे पता नहीं क्यों नामजद करा दिया है। -----------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed