फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Hunters set a trap to hunt a pig but leopard cub died after getting trapped in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: सुअर के शिकार को लगाया फंदा, फंस गया तेंदुए का शावक, शिकारियों पर हुई ये कार्रवाई

Tue, 11 Jun 2024 03:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 11 Jun 2024 03:24 PM IST
सार

दक्षिण खीरी वन प्रभाग के गोला रेंज में कटीले तारों में फंसकर हुई तेंदुए के शावक की मौत हादसा नहीं थी।शावक शिकारियों के जाल में फंसकर मरा था। जांच में इसका खुलासा हुआ है। 

विज्ञापन
Hunters set a trap to hunt a pig but leopard cub died after getting trapped in lakhimpur kheri
तेंदुए का मृत शावक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर जिले के दक्षिण खीरी वन प्रभाग के गोला रेंज में कटीले तारों में फंसकर तेंदुए के शावक की मौत की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में पाया गया कि शावक कटीले तारों के बीच जिस फंदे में फंसा था। उस फंदे को दो शिकारियों ने सुअर का शिकार करने के लिए लगाया था। सुअर नहीं फंसा लेकिन शावक फंस गया और उसकी जान चली गई। इस मामले में वन विभाग ने दो शिकारियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


जंगल से सटे खेतों में वन्यजीवों की आवाजाही शिकारियों के लिए मुफीद साबित हो रही है। यह शिकारी मांस के लिए जंगली सूअर, पाढ़ा, चीतल, हिरन आदि का शिकार करने के लिए खाबड़ और फंदा लगा रहे हैं। रविवार की रात शिकारियों ने गोला वन रेंज पश्चिम बीट में पुनर्भू ग्रंट के पास बाल गोविंद वर्मा के खेत की मेड़ पर कटीले तारों के बीच फंदा लगाया था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर तक कटीले तारों में फंसा रहा था शावक 
दुर्भाग्यवश मां से बिछड़ा करीब नौ से 10 माह का मादा तेंदुआ शावक फंदे में फंस गया। पैरों में फंदा फंसने और कटीले तारों में शरीर उलझा होने की वजह से शावक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रेस्क्यू के दौरान शावक ने एक वाचर का हाथ भी चबा डाला था। दक्षिण खीरी वन प्रभाग के डीएफओ संजय बिश्वाल के निर्देश पर वन विभाग की टीम तेंदुआ शावक की मौत की जांच कर रही थी। 

इस बीच घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण के दौरान मौके पर एक फंदा भी लगा मिला। संभवत: यह फंदा जंगली सूअर आदि का शिकार करने के लिए लगाया था, जिसमें मां से बिछड़ा मादा शावक फंस गया था। इस मामले में वन विभाग की टीम ने खेत की रखवाली कर रहे थाना गोला क्षेत्र के बाबूगंज निवासी मुन्ना पुत्र टोड़ी और द्धारिका गंज निवासी नंदराम पुत्र बेचेलाल को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed