{"_id":"6557b258f83ecd514407c2a8","slug":"hunters-killed-two-rhinos-and-took-away-their-horns-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-9553-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दो गैंडों को मारकर सींग काट ले गए शिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दो गैंडों को मारकर सींग काट ले गए शिकारी
विज्ञापन
धनगढ़ी-नेपाल में बरामद हुआ गैंडा का शव।
धनगढ़ी(नेपाल)। नेपाल के प्रमुख चितवन राष्ट्रीय निकुंज पार्क में शिकारियों ने गड्ढा खोदकर दो गैंडों को मार डाला और दोनों के सींग ले गए। पार्क कर्मियों की टीम और नेपाल सेना ने दोनों गैंडों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए।
चितवन राष्ट्रीय निकुंज पार्क के सूचनाधिकारी गणेश प्रसाद तिवारी ने बताया कि पार्क कर्मियों और नेपाली सेना की संयुक्त टीम नवल परासी के चितवन पार्क रेंज के खैरनी के पास चपरतुली क्षेत्र में दो स्थानों पर गड्ढों से दो मादा गैंडों के शव बरामद किए है। इसमें एक गैंडे की उम्र 18 वर्ष, जबकि दूसरे की छह वर्ष बताई गई। दोनों गैंडों के सींग शिकारी काट ले गए।
आशंका जताई जा रही है कि बड़ी मादा गैंडा को दस दिन पहले और छोटी मादा गैंडा को तीन दिन पहले गड्ढे में गिराकर मारा गया और उसके बाद सींग काटे गए। इससे पूर्व 21 जनवरी 2023 को इसी पार्क में शिकारी दो गैंडों को मारकर उनके सींग ले जाए गए थे। मार्च में एक गैंडे का कंकाल बरामद हुआ था। उसमें से भी सींग गायब थे। 13 अप्रैल को दो गैंडा शिशु के शव मिले थे। नेपाल में 752 गैंडे पिछले वर्ष पाए गए थे, जिसमें चितवन पार्क में 694 थे।