फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Huge fire in cotton shop, loss of lakhs

Lakhimpur Kheri News: रुई की दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान

Sun, 30 Nov 2025 10:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 30 Nov 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
Huge fire in cotton shop, loss of lakhs
रुई की दुकान में लगी आग से निकलती लपटें। संवाद
निघासन। तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र के डांगा चौराहे पर रविवार दोपहर राहत परवेज की रुई की एक दुकान में आग लग गई। लपटें उठतीं देख दुकानदार और आस-पास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर रखा इंजन, रुई मशीन, एक पुरानी मोटर साइकिल और दो साइकिलों समेत लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ग्रामीणों ने बोरिंग के पानी और रेत की सहायता से आग पर नियंत्रण पा लिया।
विज्ञापन

दुकानदार राहत परवेज ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस और फायर विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed