फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   huge crowd of devotees in Gola Gokarnath on Sawan ka Somvar in Lakhimpur kheri

सावन का तीसरा सोमवार: गोला गोकर्णनाथ में उमड़ी भारी भीड़, धक्का-मुक्की से तीन भक्त चोटिल, मंदिर के द्वार बंद

Mon, 28 Jul 2025 10:51 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 28 Jul 2025 10:51 AM IST
सार

सावन के तीसरे सोमवार को गोला गोकर्णनाथ में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। रात करीब एक बजे मंदिर के बाहर चौराहे पर धक्का-मुक्की हो गई। इससे तीन भक्त चोटिल हो गए। 

विज्ञापन
huge crowd of devotees in Gola Gokarnath on Sawan ka Somvar in Lakhimpur kheri
गोला गोकर्णनाथ में भगदड़ जैसी स्थिति - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लखीमपुर खीरी में सावन के तीसरे सोमवार को छोटी काशी कह जाने वाले गोला गोकर्णनाथ में शिवभक्तों की इतनी भीड़ उमड़ी कि धक्का-मुक्की की स्थिति हो गई। भीड़ देख पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। किसी तरह लोगों को खींचकर निकाला। तीन श्रद्धालु चोटिल हुए हैं। वहीं स्थिति को देखकर प्रशासन को वर्षों पुरानी परंपरा बदलनी पड़ी। पौराणिक शिव मंदिर के गर्भगृह का मुख्य और निकास द्वार बंद करना पड़ा। निकास द्वार के बाहर से ही भक्तों से जलाभिषेक कराया गया। सुबह 10 बजे के बाद भी भीड़ कम नहीं हुई। 

विज्ञापन
Trending Videos

रात में ही उमड़ने लगी थी भीड़ 
गोला गोकर्णनाथ में रविवार शाम से ही कांवड़ियों के जत्थे पहुंचने लगे थे। आधी रात के बाद ही भक्तों की भारी भीड़ जुट गई। पौराणिक शिव मंदिर में जलाभिषेक व दर्शन करने के लिए लंबी कतार लग गई। शिव मंदिर से करीब 500 मीटर दूरी पर अशोक चौराहे पर आगे निकलने की होड़ में धक्का-मुक्की हो गई।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार भगदड़: बरेली के परिवार पर टूटा सितम... आठ साल के एक इकलौते बेटे की मौत, मां-बहन की हालत नाजुक
 

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे इससे सुरभि (27 वर्ष) पुत्री छोटे निवासी मैलानी, सोनू वर्मा (23 वर्ष) पुत्र अमरनाथ निवासी बेनीगंज हरदोई व गौरव तिवारी (26 वर्ष) पुत्र रामकुमार निवासी नव नगला बिलसंडा, पीलीभीत चोटिल हुए हैं। इनको अस्पताल ले जाया गया। मंदिर परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। स्थिति को देखते हुए मंदिर के गर्भगृह का मुख्य व निकास द्वार बंद करना पड़ा। बाहर से भक्तों ने जलाभिषेक किया।  
विज्ञापन

रात एक बजे खोले गए थे मंदिर के कपाट 
जनसमूह को देखते हुए रात एक बजे पौराणिक शिव मंदिर के कपाट खोल दिए गए थे। इससे पूर्व रात 12:00 बजे एसपी संकल्प शर्मा, एएसपी प्रकाश कुमार ने स्वयं सुरक्षा व्यवस्था संभाली। दावा किया जा रहा है कि सावन के तीसरे सोमवार को करीब तीन लाख श्रद्धालु आने का अनुमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed