{"_id":"585c0f854f1c1ba107e3a14e","slug":"htengi-in-24-hours-from-the-announcement-of-election-hoardings","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव की घोषणा होने के 24 घंटे में हटेंगी होर्डिंग्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव की घोषणा होने के 24 घंटे में हटेंगी होर्डिंग्स
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Thu, 22 Dec 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
election, amarujala
- फोटो : demopic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडीएम ने दिया एक दिवसीय प्रशिक्षण
एडीएम उमेश नारायण पांडेय की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में विधानसभा चुनाव की तैयारी से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें रिटर्निग आफीसर और सहायक रिटर्निंग आफीसर ने प्रतिभाग किया।
प्रशिक्षण में एडीएम उमेश नरायन पांडेय ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग कभी भी निर्वाचन की घोषणा की जा सकती है तथा निर्वाचन की घोषणा के तत्काल बाद राजनैतिक दलों और संभावित प्रत्याशियों ने जो पोस्टर, बैनर, होर्डिग्स, वालपेंटिग कराई गई है। उन्हें 24 घंटे के अंदर हटाया जाए। उचित होगा कि राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया जाए कि सार्वजनिक स्थलों पर लगे पोस्टर बैनर होर्डिंग्स हटा लें।
उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम से कहा कि वे अपने क्षेत्रों में लगी होर्डिंग्स बैनर, वालपेंटिग आदि का चिन्हीकरण कर लें ताकि समय से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। सभी रिटर्निग आफीसर, सहायक रिटर्निग आफीसर मौजूद रहे। उन्होंने यह भी बताया एक जनवरी 2017 के आधार पर जिले की आठों विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अनुसार नामावली का अंतिम प्रकाशन अब दो जनवरी के बजाय पांच जनवरी को किया जाएगा। 13 दिसंबर 2016 तक प्राप्त सभी फार्मो को नियमानुसार निस्तारित करते हुए अंतिम प्रकाशन की मतदाता सूची के साथ संलग्न पूरक सूची-1 में शामिल कर लिया जाए।