फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   How many tigers in Dudhwa, will be known after July 29

दुधवा में कितने बाघ, 29 जुलाई के बाद पता लगेगा

Sun, 12 Jun 2022 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
How many tigers in Dudhwa, will be known after July 29
How many tigers in Dudhwa, will be known after July 29
दुधवा टाइगर रिजर्व में बीते माह हुई थी बाघों और अन्य वन्यजीवों की गणना
विज्ञापन

पलियाकलां। दुधवा टाइगर रिजर्व में बीते माह हुई बाघों व अन्य वन्यजीवों की गणना में बाघों की रिपोर्ट 29 जुलाई तक आने की संभावना है। इसको लेकर पार्क प्रशासन ने भी सबसे पहले बाघों की गणना की फाइनल रिपोर्ट आने की बात कही है। इसके बाद अन्य वन्यजीवों की गणना की रिपोर्ट आने की बात कही जा रही है।
दुधवा टाइगर रिजर्व में इस साल पहली बार बाघों के साथ अन्य जीवों की भी गणना की गई है। बाघों के साथ अन्य जीवों की गणना की रिपोर्ट अलग अलग मिलेगी। बाघों के बारे में प्राथमिक जानकारी 29 जुलाई को आने की संभावना है, जबकि अन्य जीवों की गणना की कंपाइल रिपोर्ट इसका बाद मिलेगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय बाघ प्राधिकरण (एनटीसी)के निर्देश पर इस साल पूरे देश में एक साथ बाघों की गणना की गई है। गणना के बाद कैमरे से मिले साक्ष्यों को वन्यजीव संस्थान देहरादून भेजा गया था, वहां से वैज्ञानिक तरीके से वन्यजीवों की गणना करने के बाद उसकी रिपोर्ट दी जाएगी। इस संबंध में दुधवा के एफडी संजय पाठक ने बताया कि गणना से जुड़े साक्ष्य वन्यजीव संस्थान को भेजे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बाघों की गणना से संबंधित प्राथमिक रिपोर्ट 29 जुलाई को मिलनी चाहिए। बाकी अन्य वन्यजीवों की रिपोर्ट उसके बाद मिलेगी। बाघों की गणना रिपोर्ट अलग होगी बाकी अन्य जीवों की रिपोर्ट एक साथ मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed