Accident In Lakhimpur Kheri: गन्ने से भरी ट्रॉली में घुसी कार, तीन दोस्तों समेत चार की मौत, तीन युवक घायल
Lakhimpur Kheri Road Accident News: लखीमपुर खीरी के निघासन क्षेत्र में बुधवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर खड़ी गन्ने से भरी ट्रॉली में तेज रफ्तार कार घुस गई। हादसे में कार सवार तीन दोस्तों समेत चार लोगों की मौत हो गई।
विस्तार
Car Accident In Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी के थाना निघासन क्षेत्र में ढखेरवा निघासन स्टेट हाईवे पर हाजरा फार्म के पास गन्ने से भरी ट्रॉली में कार घुस गई। कार में सवार तीन दोस्तों की मौके पर मौत हो गई। जबकि पंचर ट्रॉली बना रहे एक मिस्त्री की भी इस हादसे में जान चली गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
बर्थडे मानकर दोस्त को छोड़ने जा रहे थे घर
निघासन के चौधरी पुरवा के दिग्विजय की बर्थडे पार्टी मानने के बाद कार सवार युवक देर रात उसे छोड़ने घर जा रहे थे। मृतक रजनीश और संजय में गहरी मित्रता थी। कार जब हाजरा फार्म पहुंची तो वहां पर गन्ने से भरी ट्रॉली खड़ी थीं, जिससे कार टकरा गई। पंचर होने के कारण उसको बनाने के लिए सिंगाही का मिस्त्री अंसार आया था। जोरदार टक्कर होने के कारण कार के परखच्चे उड़ गए। अंसार की भी मौत हो गई। माना जा रहा है कि कार की रफ्तार तेज रहेगी होगी।