फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Honored writer

सम्मानित हुए साहित्यकार

Mon, 15 Feb 2016 07:00 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 15 Feb 2016 07:00 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रकवि पं. बंशीधर शुक्ल स्मारक और साहित्य प्रकाशन समिति के तत्वावधान में अवधि सम्राट बंशीधर शुक्ल की जयंती उनके पैतृक गांव मन्यौरा में मनाई गई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश भगवान देव मिश्र और विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि उमेश चंद्र मिश्र मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुल्तानपुर से आए वरिष्ठ कवि आद्या प्रताप सिंह प्रदीप ने की। संचालन राज कुमार त्रिवेदी ने किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि और सभाध्यक्ष ने अवधि सम्राट बंशीधर शुक्ल और उनकी पत्नी गजरानी देवी की समाधि पर पुष्प अर्पित किए। मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वाणी वंदना दीपक अवस्थी ने किया। इस मौके पर सुदूर अंचलों से आए साहित्यकारों को शाल ओढ़ाकर उनको सम्मानित किया गया। अवधि वारिधि का सम्मान अंबेडकर नगर से आए डॉ. शिव प्रताप मिश्र और सुल्तानपुर के श्रीनारायण लाल श्रीश को दिया गया।
विज्ञापन

इसी क्रम में राष्ट्रकवि पंडित बंशीधर शुक्ल सम्मान इलाहाबाद विश्वविद्यालय के डॉ. राम किशोर शर्मा, कैलाश नाथ पांडेय और प्रियोतिमा मिश्रा को प्रदान किया गया। डॉ. बृजेंद्र अवस्थी सम्मान कुलदीप अंगार, आदित्य भंवर और यज्ञदत्त मिश्र को प्रदान किया गया। डॉ. हरिकृष्ण अवस्थी सम्मान भगवानदीन आर्यकन्या महाविद्यालय की वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. बीना रानी गुप्ता को प्रदान किया गया। राजकवि राम भरोसे लाल पंकज सम्मान सतीश मिश्र और राज किशोर पांडेय प्रहरी को प्रदान किया गया। पं. बंशीधर शुक्ल सम्मान डॉ. पुरुषोत्तमदास शुक्ल और सुशील पांडेय को प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि ने स्व. शुक्ल के साहित्य को प्रचारित प्रसारित कराने और उनकी स्मृतियों को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें सुशील कुमार पांडेय, डॉ. शिव प्रसाद मिश्र, राम किशोर शर्मा, कृष्ण मणि चतुर्वेदी मैत्रेय, कैलाश नाथ पांडेय, मथुरा सिंह जटायु, श्री नरायण लाल श्रीश, डॉ. अनुज प्रताप सिंह, बाबूराम अवस्थी, ओंकारनाथ, उमेश मिश्र, दयाशंकर मिश्र, सरोज दीक्षित, रमाकांत मिश्र, डॉ. कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, राम मोहन सजल, राम कृष्ण मिश्र, राम निवास तिवारी, डॉ. प्रियोत्मा मिश्रा, सतीश मिश्र आदि ने अपनी रचनाएं पेश कीं। समिति के कोषाध्यक्ष सत्यधर शुक्ल ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed