फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Homeguards cleaned Message of hygiene

होमगार्डों ने साफ-सफाई कर  दिया स्वच्छता का संदेश 

Mon, 05 Jun 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। 
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।  Updated Mon, 05 Jun 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
Homeguards cleaned Message of hygiene
स्वच्छ - फोटो : अमर उजाला
जिले भर में नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत हुए कार्यक्रम 
विज्ञापन

नीमगांव में एएसपी ने झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना  


मुख्यमंत्री के नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत जिले भर में होमगार्डों ने घाटों, तालाबों आदि की साफ-सफाई की और लोगों को नदियों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। इसके अलावा स्वच्छता जागरूकता रैली भी निकाली गई। शहर के उल्ल नदी के सेठघाट पर होमगार्डों ने जलकुंभी आदि निकाली और साफ-सफाई की। 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नमामि गंगे के तहत जनजागरूकता अभियान चलाने और साफ-सफाई कर इसका प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में रविवार को जिले भर में होमगार्डों ने विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता रैली निकाली और नदियों के घाटों की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। हवलदार प्रशिक्षक रणधीर सिंह के साथ बड़ी संख्या में होमगार्ड शहर की उल्ल नदी के सेठ घाट पर पहुंचे और वहां मौजूद जलकुंभी, कूड़ा-करकट निकालकर लोगों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। इस दौरान जगदीश प्रसाद कुरील भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव का निरीक्षण करने पहुंचे एएसपी घनश्याम चौरसिया ने होमगार्डों की स्वच्छता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही वह भी रैली में शामिल होकर नीमगांव चौराहा पहुंचे और लोगों को जागरूक किया। एएसपी और होमगार्डों ने राहगीरों, दुकानदारों को गंदगी न फैलाने, दुकानों के सामने कूड़ादान रखने आदि की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

धौरहरा खीरी। क्षेत्रीय होमगार्डो ने जागरूकता रैली निकाली। रैली तहसील रोड़ से कस्बे की मुख्य बाजार होते हुए कोतवाली पहुंची। रैली के माध्यम से होमगार्डो ने स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। हाथों में तख्ती लेकर घर में शौचालय बनवाने, बाहर शौच न जाने के अलावा नदियों में पॉलिथीन, साबुन, कचड़ा, मिट्टी की मूर्ति न बहाने की अपील की। रैली में मुख्य रूप से बीओ अरूणेश कुमार, प्लाटून कमांडर गोविंद शुक्ला, गोविंदराम, हरीश, त्रिभुवनलाल, कंधईलाल, कौशल किशोर आदि होमगार्ड रहे ।
संसारपुर। संसारपुर मंडी समिति परिसर में होमगार्ड कंपनी कमांडर रामसनेही अर्कवंशी के नेतृत्व में झाड़ू लगाकर सफाई की। ब्लॉक आर्गेनाइजर छोटेलाल गौतम ने बताया कि उनकी कंपनी ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर ग्रामीणों को खुले में शौच नहीं करने को प्रेरित करेंगे और इससे होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताएंगे। साथ ही अपने आसपास साफ सफाई रखने को प्रेरित करेंगे। इस मौके पर प्लाटून कमांडर अनूप कुमार, राकेश अर्कवंशी, कुंदन लाल सहित कई होमगार्ड मौजूद रहे। 

मितौली। नमामि गंगे स्वच्छता अभियान के तहत मितौली कंपनी के होमगार्ड जवानों ने रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। वहीं कठिना नदी के किनारे स्थित बाबा कष्टहरण स्थान पर लगे मेले में कंपनी के सभी होमगार्ड जवानों ने झाड़ू लगाई। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर नमामि गंगे स्वच्छता अभियान को सफल बनाने की अपील की। इस मौके पर सहायक जिला कमांडेंट कुलदीप कुमार, कंपनी कमांडर प्रमोद त्रिवेदी, पलटन कमांडर सत्येंद्र मिश्र, रामशंकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed