फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   home

घर चाहिए तो पालिका में आवेदन करें गरीब

Thu, 11 Dec 2014 11:07 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 11 Dec 2014 11:07 PM IST
विज्ञापन
home
इन सी टू योजना के तहत शहरी गरीबों का मकान बनवाने के लिए नगर पालिका ने
विज्ञापन
लोगों से आवेदन मांगा है। अगर आपकी कमाई 72 हजार रुपये सलाना से कम है तो डूडा की ओर से आपके मालिकाना हक वाली जमीन पर मकान बनवाकर दिया जाएगा।
इस बाबत ईओ नगर पालिका मृत्युंजय यादव ने नगर पालिका के सभी सदस्यों से लोगों को योजना की जानकारी देने और उनका आवेदन जमा कराने को कहा है। योजना के तहत यह जरूरी है कि जिस व्यक्ति का आवेदन जमा किया जा रहा है। जमीन उसी के नाम पर होनी चाहिए। डूडा की ओर से 25 वर्ग मीटर जमीन पर एक कमरा, एक बरामदा, एक शौचालय-बाथरूम बनवाकर दिया जाएगा। ताकि उसमें एक परिवार आराम से रह सके। ईओ ने बताया कि योजना के लिए जो भी व्यक्ति पात्र हैं वह नगर पालिका, डूडा आफिस या अपने वार्ड सदस्य के पास पात्रता संबंधी सभी दस्तावेज उपलब्ध करा दें। हालांकि अभी योजना के क्रियान्वयन के लिए समय और बजट के निर्धारण को लेकर शासन से कोई दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं लेकिन पालिका और डूडा ने इस संबंध में आवेदन जमा करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed