फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Home guard found drunk while going from Behjam to Mitouli

बेहजम से मितौली जाते समय नशे में धुत पड़ा मिला होमगार्ड

Wed, 22 Sep 2021 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Home guard found drunk while going from Behjam to Mitouli
जानकारी हासिल करते एसपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

एसपी ने नीमगांव पुलिस को दिए कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन

होमगार्ड ज्ञान प्रकाश शुक्ला लखीमपुर में करता है ड्यूटी

सिकंद्राबाद। बेहजम से मितौली जाते समय एसपी को एक होमगार्ड शराब भट्ठी के सामने नशे में धुत पड़ा मिला। एसपी ने नीमगांव पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।
सोमवार की शाम एसपी विजय ढुल मितौली जा रहे थे। बेहजम कस्बे में उनकी निगाह शराब भट्ठी पर पड़ी तो वहां एक वर्दीधारी होमगार्ड शराब पिए जमीन पर धुत पड़ा था। एसपी के स्कॉट ने होमगार्ड को हिरासत में ले लिया और नीमगांव पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। होमगार्ड का मितौली सीएचसी में मेडिकल करवाया गया। वहां से बेहजम चौकी इंचार्ज अनिल पांडे होमगार्ड को साथ ले आए। चौकी इंचार्ज ने बताया कि धारा 34 के तहत कार्रवाई कर मुचलके पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

मितौली सीएचसी के अधीक्षक डॉ. देवेंद्र सिंह ने बताया कि होमगार्ड की मेेडिकल जांच में अल्कोहल पाया गया है। प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि होमगार्ड ज्ञान प्रकाश शुक्ला लखीमपुर में ड्यूटी करता है। कमांडेंट को कार्रवाई के लिए जानकारी भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed