{"_id":"b14a137315a80c56a5936e97d6e2ff5b","slug":"holly-was-readied-for-market-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के लिए सज गया बाजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के लिए सज गया बाजार
लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 04 Mar 2015 05:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के एक दिन पहले ही शहर का बाजार दुल्हन की तरह सज गया। कपड़ों से लेकर किराने तक की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ रही। बड़ी दुकानें ही नहीं फुटपाथ के बाजार भी गुलजार रहे। बुधवार को बाजार में केवल शहरी भीड़ ही नहीं थी बल्कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से आकर लोगों ने भी खरीदारी की।
रेडीमेड कपडे़ और साड़ियां खूब बिकीं
होली के मौके पर नए कपड़े पहनने के रिवाज को निभाने के लिए लोगों ने कपड़ों की खरीदारी की। इस दौरान गर्मियों में काम आने वाले कपड़ों मांग खूब रही। युवाओं ने जींस, टीशर्ट तो प्रौढ़ लोगों ने पैंट-शर्ट और कुर्ता पायजामा को तरजीह दी। साड़ियों और लेडीज गारमेंट की दुकानों पर खासी भीड़ देखने को मिली।
किराने की दुकानों पर उमडे़ लोग
किराने की दुकानों पर वनस्पति घी, रिफाइंड आयल, बेसन, सूजी, चीनी, ड्राई फ्रूट्स और व्यंजन बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की लोगों ने खरीदारी की। किराने की दुकानों पर भीड़ रहने से लोगों को खरीदारी के दौरान परेशानी हुई।
विज्ञापन
गुझिया, नमकीन और रेडीमेड नाश्ते की धूम
व्यस्तता और समय की कमी के कारण होली के मौके पर घरों में गुझिया और नमकीन आदि व्यंजन अब रस्म अदाएगी भर को बनाए जाने लगे हैं। इस वजह से लोग रेडीमेड नाश्ते को तरजीह दे रहे है। बाजार में गुझिया, कई तरह की नमकीन और कई स्टाइलों के पापड़ों की अच्छी मांग रही।
रंगों से पटा बाजार
रंग और उमंग के त्योहार पर बाजार में एक से एक स्टाइलिश पिचकारी और मुखौटे से बाजार पटा है। प्रेशर पिचकारियों के अलावा पिस्टल, स्टेनगन और कई तरह की नए ढंग की पिचकारियों की काफी मांग है। बच्चों में मुखौटों को लेकर खासा उत्साह दिखा। बाजार में इस बार पानी में घुलने वाले रंगों की अपेक्षा गुलाल लोगों की पसंद बने हैं।
भीड़ से सड़कें जाम
खरीदारी के लिए बुधवार को बाजार में इतनी ज्यादा भीड़ रही कि शहर की अधिकांश सड़कें जाम हो गईं। मेन रोड पर तो तिल रखने तक की जगह नहीं रही। शहर में पार्किंग की व्यवस्था न होने से और फुटपाथों पर दोपहिया, चौपहिया वाहन खड़े होने से सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया।
मैलानी। होली से पहले रंगों और होली से संबंधित सामान की दुकानें सज गई हैं। वहीं रेडीमेड, फुटवियर, सौंदर्य प्रसाधन सामग्री, चूड़ी, किराना आदि की दुकानों पर खासी भीड़ रही। इस बार बाजार में राक्षस का मुखौटा भी आया है। मुखौटे के चारों ओर काले रंग का कपड़ा लगा है। होली के दिन पीछे से अचानक राक्षस आकर आप पर रंग डाल दे तो घबराएं नहीं, इस ऐसे मुखौटे बड़ी मात्रा में बाजार में आ गए हैं। उधर बारिश खत्म होने के बाद मौसम खुलने पर बाजार में ग्राहकों की चहलकदमी भी बढ़ गई।