फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Holi special trains did not run on the Lucknow-Mailani-Bareilly route.

Lakhimpur Kheri News: लखनऊ-मैलानी-बरेली मार्ग पर होली स्पेशल ट्रेनें नहीं चलीं

Tue, 17 Feb 2026 11:06 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 17 Feb 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Holi special trains did not run on the Lucknow-Mailani-Bareilly route.
मैलानी। लखनऊ-मैलानी-पीलीभीत-बरेली मार्ग पर एक भी होली स्पेशल ट्रेन संचालित न करने से दूरदराज इलाकों में नौकरी करने व पढ़ाई करने वालों को होली पर घर आने में पहले की तरह ही दिक्कतें झेलनी पड़ेगी। घर आने के लिए लोगों को धक्के खाने पड़ेंगे।
विज्ञापन

आमान परिवर्तन के बाद लखनऊ से सीतापुर, लखीमपुर, मैलानी, बरेली होते हुए दिल्ली, पंजाब, राजस्थान का नया रेलमार्ग खुल गया है, लेकिन ट्रेनें सात साल बाद भी नहीं चली। यहां तक कि लखनऊ से बरेली तक एक भी ट्रेन नहीं है। इज्जतनगर से मैलानी, डालीगंज होते हुए गोरखपुर तक 24 घंटे में मात्र एक एक्सप्रेस है। रेलवे होली पर गोरखपुर से सीतापुर, शाहजहांपुर होते हुए तमाम स्पेशल ट्रेनें चला रहा है, लेकिन सीतापुर से मैलानी, पीलीभीत, बरेली एक भी स्पेशल ट्रेन नहीं चलाई है।
विज्ञापन

ऐसे में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, देहरादून, गुजरात, राजस्थान आदि इलाकों में कमाने गए जिले के लोगों को होली पर घर आने व वापस जाने के लिए दिक्कतें उठानी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
-----------------------


--------------फोटो- 3
सात साल बाद भी मैलानी मार्ग पर लंबी दूरी की कोई नियमित ट्रेन नहीं चल सकी है। रेलवे को लंबी दूरी की कुछ ट्रेनों को इस मार्ग से भी गुजारना चाहिए, ताकि होली पर लोगों को आवागमन की सुविधा मिल सके।
-अंकुर दीक्षित
--------------
फोटो- 4
दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि बड़ी लाइन बनने के भी ट्रेनों की संख्या सीमित है। क्षेत्र के तमाम लोग परदेश कमाने जाते हैं। उनकी सुविधा के लिए ही लंबी दूरी की होली स्पेशल ट्रेनों को मैलानी के रास्ते संचालित किया जाए।

-भगवत स्वरूप बाथम
--------------
फोटो- 5
जिले के काफी लोग जीविका के लिए दिल्ली, मुंबई, चेन्नई आदि बड़े शहर हैं। परदेश गए मजदूर व नौकरीपेशा लोगों को त्योहार पर घर आने के लिए रेलवे को स्पेशल ट्रेनों का संचालन करना चाहिए।
-राजेश शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed