फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   holi milan samaroh

होली गीतों से गूंजे लॉन और पैलेस

Sun, 08 Mar 2015 06:46 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 08 Mar 2015 06:46 PM IST
विज्ञापन
holi milan samaroh
 रविवार को होली गीतों से शहर के लॉन और पैलेस गूंज उठे। बरनवाल समाज और स्वर्णकार समाज के होली मिलन समारोह में बच्चों ने भी अपनी प्रतिभा बिखेरी। बच्चे होली गीतों जमकर नाचे तो बड़ों ने भी एक दूसरे को गुलाल का टीका लगाकर एक-दूसरे से गले मिलकर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


होली मिलन के बहाने परिचय सम्मेलन
अखिल भारतीय स्वर्णकार कल्याण समिति के बैनर तले स्वर्णकार समाज के होली मिलन समारोह में हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य संगीत पर लोग झूमे तो दहेज रहित सामूहिक विवाह के लिए परिचय सम्मेलन भी हुआ। बाला जी मैरिज लॉन में विभिन्न लोगों ने वैवाहिक आवेदन प्रस्तुत किए। इनमें से दो रिश्ते तय हुए। जून में वैवाहिक समारोह की घोषणा की गई। मुख्य अतिथि सुरेंद्र रस्तोगी थे और अध्यक्षता सुशील कुमार रस्तोगी ने की। समिति अध्यक्ष आनंदराम रस्तोगी, महिला अध्यक्ष आशा रस्तोगी, रामनरेश, सुशील रस्तोेगी, विनोद, शैलेंद्र, राजेश, विद्याचरण, बृजकिशोर सहित समिति के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


बरनवाल समाज के होली मिलन में जमकर थिरके बच्चे
बरनवाल समाज नवयुवक संघ की ओर से सौभाग्य पैलेस में होली मिलन समारोह हुआ। सभी का गुलाल का टीका लगाकर स्वागत किया गया। समारोह में अध्यक्ष प्रवीण बरनवाल नीरू, राजेश, बृजकिशोर बरनवाल ने महाराज अहिबरन के चित्र पर माल्यार्पण किया। शुभारंभ मीत शिखा ने मां सरस्वती की वंदना से किया। इसके बाद बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सुभाषिनी बरनवाल को सम्मानित भी किया गया। डॉ. संदीप बरनवाल ने अपने स्तर से सभी बच्चों को पुरस्कृत किया। पांच सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रमों को अतिरिक्त पुरस्कार दिए गए। समारोह में योगेंद्रनाथ, रामजनम, प्रज्ञांशु, मनीष, संजय, अनुपम, प्रतीक, ज्योति, सर्वेश, शैलेश, ज्ञान प्रकाश आदि मौजूद रहे। संचालन सुशाभित्रा, प्रज्ञांशु और ज्ञान प्रकाश बरनवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
लखीमपुर खीरी। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद का होली मिलन समारोह सुभाष पार्क में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यहां बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
यहां कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष बैजनाथ जायसवाल एवं महिला अध्यक्ष कुसुम बरनवाल ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। यहां छोटे बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सूर्यांश गुप्ता प्रथम, सक्षम गुप्ता द्वितीय एवं अवनी गुप्ता तृतीय रहे। नृत्य प्रतियोगिता में पूर्वा एवं नाव्या गुप्ता प्रथम, परी गुप्ता द्वितीय एवं सुनिधि गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं। मुख्य अतिथि एसपी अरविंद सेन ने विजेता बच्चों को सम्मानित किया। यहां एसपी ने सभी से समाज निर्माण में सहयोग करने की बात कही। इसके बाद कोतवाल सदर शिवशंभू जायसवाल को महिला इकाई ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में कवि राजकिशोर पांडे प्रहरी, ज्ञानेंद्र शुक्ला, मनोज पांडे, एवं कुलदीप श्रीवास्तव ने अपनी काव्य रचनाओं से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजन में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.इरा श्रीवास्तव, कुसुम बरनवाल, महेशपुरी, योगेंद्र बरनवाल, शैलेंद्र श्रीवास्तव, कमल किशोर बरनवाल, हर्ष गुप्ता, राजेश अग्रवाल, अनिल शुक्ला, संजय गुप्ता, श्याम तिवारी, धर्मचंद जैन, अजय गोयल, श्रवण अग्रवाल, बजरंग सिंघल और अवधेश गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

महिलाओं के उत्थान पर चर्चा
गोला गोकर्णनाथ। वूमेंस यूनिटी ऑफ गोला के तत्वावधान में खुटार रोड स्थित पैलेस में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
प्रमिला गुप्ता की अध्यक्षता में हुए समारोह में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने कमेटी को हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए कहा कि महिलाओं के इस संगठन से तमाम महिलाओं को लाभ मिलेगा और असहाय बच्चों का भविष्य भी संवरेगा।
कोमल गुप्ता, ज्योति अग्रवाल, मंजू खन्ना, शालिनी जायसवाल ने कहा कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ यह संगठन आवाज उठाएगा और गरीब बच्चों की पढ़ाई, गरीब लड़कियों की शादी कमेटी की तरफ से की जाएगी। अध्यक्ष प्रमिला गुप्ता ने कहा कि गरीबों की मदद के लिए वह हर समय तैयार हैं। कविता, शालिनी गुप्ता, गौरी गर्ग, शिवानी, माधुरी पुरवार, मीना, नीना राजपूत, आराधना, अलका, अर्चना हालन, निर्मला, अंजली सिंह, अनीता, कुसुम अग्रवाल, मंजू जायसवाल, राखी आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इधर जय गुरुदेव संगत के जिला मीडिया प्रभारी मनोज त्रिवेदी ने बताया कि जिले भर से 50 हजार से अधिक बाबा के भक्त उनकी जन्मभूमि खितौरा में एकत्र हुए, उन्होंने होली मिलन समारोह के दौरान वहां की माटी को मस्तक से लगाकर अपने को भाग्यशाली महसूस किया।

होली मिलन समारोह में पहुंचे सांसद
निघासन। भाजपा सांसद अजय मिश्र टेनी ने जंगली नाथ बाबा स्थान पर लगने वाले होली मिलन समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्हाेंने कहा कि होली पर सारे गिले-शिकवे मिटाकर एक दूसरे के गले मिलना चाहिए। उसके बाद उन्होंने साधू पुरवा, दुर्गापुरवा, लखाही, लुधौरी आदि गांवों में जाकर लोगों से होली मिले। इस दौरान मीडिया प्रभारी रतीराम लोधी, केके तिवारी, शिवसागर गिरी, जमाल खां, महेश गुप्ता, मनोज जायसवाल, छोटे लाल यादव, अरविंद सिंह संजय, केपी राना, बनवारी लाल यादव, रामनाथ गुप्ता, अशोक तिवारी वीरेंद्र मिश्रा, गंगाराम जायसवाल, नागेंद्र सिंह सेंगर आदि मौजूद रहे।

व्यापार मंडल का होली मेला धूमधाम से मना
पलियाकलां। नगर व्यापार मंडल ने रामलीला मैदान में होली मेले का आयोजन किया, जिसमें इलाके के हजारों लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर होली की बधाई दी। मेले में तमाम प्रतियोगिताओं और मनोरंजक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ।
नगर व्यापार मंडल ने पहले की ही तरह इस साल भी शहर के रामलीला मैदान में होली मेले का आयोजन किया, जिसका उद्घाटन व्यापार मंडल के प्रदेश पदाधिकारी नरेंद्र अवस्थी ने उद्घाटन किया। इसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके साथ ही कई मनोरंजक कार्यक्रम भी हुए, जिसका दर्शकों ने मजा लिया। मेले में नगर पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता, व्यापार मंडल के प्रदेश पदाधिकारी मानिक चंद अरोड़ा, नगर महामंत्री चांद कुमार जैन, कोषाध्यक्ष अनिल वर्मा, अमर गुप्ता, विनोद साहनी, जफर अहमद टीटू, अखिलेश जायसवाल, गौरव बंसल, आशीष अग्निहोत्री, रामचंद्र गुप्ता, आशुतोष शुक्ला, रवि शुक्ला, विनीत  अवस्थी, राजेश कुमार गुप्ता, विनोद गर्ग समेत तमाम व्यापार मंडल पदाधिकारी, सदस्य और गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अनूप मिश्रा ने की और संचालन युवा व्यापारी नेता उदयवीर सिंह ने किया।

अनेक लोग गले मिले
भीखमपुर। संासद प्रतिनिधि रामपाल सिंह यादव के आवास पर होली मिलन कार्यक्रम हुआ, जिसमें क्षेेत्र से तमाम लोग मौजूद रहे। आगंतुकों का स्वागत डॉ. प्रमोद यादव ने किया। इस मौके पर शिवकुमार अवस्थी, अमृत लाल, संदीप राज, कन्हैया लाल, नारायण प्रसाद द्विवेदी, नन्हें लाल मिश्र, रामलखन श्रीवास्तव, भारत प्रसाद आदि मौजूद रहे।

होली मिलन कार्यक्रम
गोला गोकर्णनाथ। जायसवाल समाज सेवा संस्थान का तृतीय होली मिलन समारोह 11 मार्च को दोपहर 12 बजे कृष्णा वाटिका में होगा। संस्था के अध्यक्ष अवधेश जायसवाल ने बताया कि समारोह में बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम और कई प्रतियोगिताएं होंगी।

निघासन। नगर उद्योग व्यापार मंडल और ग्राम सभा वासियों का होली मिलन समारोह पुराने महिला अस्पताल में दिन में 11 बजे से शाम चार बजे तक आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष एके चौबिया ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed