फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Holi Milan fair in Bhuforvarnath temple

भुइफोरवानाथ मंदिर में लगा होली मिलन मेला

Thu, 16 Mar 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 16 Mar 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Holi Milan fair in Bhuforvarnath temple
मेला - फोटो : अमर उजाला
प्राचीन शिवलिंग का भव्य रजत शृंगार, भजन संध्या हुई
विज्ञापन

शहर में होली मिलन समारोहों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में भुइफोरवानाथ मंदिर पर होली मिलन मेला और समारोह का आयोजन किया गया। उधर कसेरा समाज के लोगों ने ऋषि आश्रम में होली मिलन समारोह आयोजित किया। इसमें रंगारंग कार्यक्रम के साथ वरिष्ठ जनों को सम्मानित भी किया गया। 
शहर के भुइफोरवानाथ मंदिर को होली मिलन मेले के लिए रंग बिरंगी बिजली की झालरों और फूलों की लड़ियों से सजाया गया। प्राचीन शिवलिंग का भव्य रजत शृंगार किया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर दिव्य शिवलिंग के दर्शन किए। इस मौके पर सुंदरकांड का पाठ हुआ। देर शाम तक चली भजन संध्या में लोगों ने भजन कीर्तन का आनंद लिया। इस मौके पर मौजूद लोगों ने एक दूसरे को गुलाल का टीका लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। यहां पतंगबाजी का भी आयोजन किया गया। 
विज्ञापन

कसेरा समाज के कैलाश नाथ सिंह, कृष्ण कुमार कसेरा, के संयोजन में ऋषि आश्रम में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अमरजीत सिंह मुख्य अतिथि और विक्रम सिंह विशिष्ट अतिथि थे। सबसे पहले सहस्त्रबाहु का पूजन किया गया। इस मौके पर वीरेंद्र, अशोक, गोपी, पुनीत कुमार रामू, संतोष कुमार शर्मा, कन्हैया, श्रीमती सरोज, विजय लक्ष्मी, नीलम और सुशीला का माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। चांदनी और वाणी ने नाचूं आज छम-छम गीत पर आकर्षक नृत्य पेश किया। श्रेषी सिंह ने गीत पेश किया। अंबरीश और डॉ. अमरजीत सिंह ने स्वजातीय लोगों का एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। नैना और आरुषी ने नशे सी चढ़ गई कुड़ी नशे से चढ़ गई गीत पर सुंदर नृत्य पेश किया। कवि राज किशोर पांडेय प्रहरी ने अपनी हास्य क्षणिकाओं से श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। कन्हैया के गीतों और भजनों को श्रोताओं ने खूब पसंद किया। 
कार्यक्रम में गोला, रजागंज, ओयल से भी समाज के अनेक लोगों ने हिस्सा लिया। कैलाशनाथ सिंह ने कहा कि होली समरसता का त्योहार है। जो हो गया उसे भूलकर हम सब गले मिलकर पर्व मनाते हैं। मथुरा से आमंत्रित कलाकारों ने फूलों की झांकी पेशकर सबका मन मोहा। 

होली मिलन के कार्यक्रम तय
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर बाथम बैश्य महासभा का वार्षिकोत्सव और होली मिलन समारोह 20 मार्च को शाम पांच बजे से हीरालाल धर्मशाला में होगा। यह निर्णय महासभा की बैठक में लिया गया। होली मिलन में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही कई मनोरंजक और ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताएं होंगी। 
उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था का होली मिलन समारोह 22 मार्च को पंजाबी रसोई के ऊपर हाल में होगा। इस मौके पर कवि सम्मेलन और मुशायरे का भी आयोजन किया जा रहा है।
यादव महासभा का होली मिलन समारोह 19 मार्च को सुबह 10 बजे से अमर मिलन गेस्ट हाउस में होगा। इसमें अखिल भारतीय यादव महासभा के सचिव यशभारती से सम्मानित प्रमोद चौधरी मुख्य अतिथि होंगे। यह जानकारी यादव महासभा के जिलाध्यक्ष अनूप यादव ने दी। 

बाथम वैश्य महासभा का होली मिलन आज
गोला गोकर्णनाथ। बाथम वैश्य महासभा का होली मिलन समारोह 17 मार्च शुक्रवार को दोपहर एक बजे से कृष्णा वाटिका में होगा। महासभा के नगराध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कताया कि समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता और विशिष्ट अतिथि नगर निगम लखनऊ के उप सभापति हरसरनलाल गुप्ता होंगे।

होली मिलन के साथ हुआ कवि सम्मेलन 
ओयल-खीरी। मां काली मंदिर परिसर में सहाय साहित्य परिषद के तत्वावधान में होली मिलन के साथ कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। रामेश्वर दयाल अवस्थी ने मां सरस्वती का पूजन-अर्चन कर वाणी वंदना पेश की। हंसवाहिनी ज्ञान दायनी तू अखिल विश्व हर्षा दे, मेरे सूने मन आंगन में ज्ञान सुधा बरसा दे मां ज्ञान सुधा बरसा। हास्य व्यंग्य के विख्यात कवि इंद्रपाल वर्मा ने होली के साथ अपने भाव कुछ इस तरह प्रकट किए, बहुतई गजब करि डालिस पहनवा होली, भाई भरि-भरि रंग डारिस अगिया चोली मा। अनिल श्रीवास्तव ने रचना पढ़ी देख प्रकृति की तरुणाई फिर, अंगड़ाई याद आई मेरे सूने सूने आंगन में, फिर चुनर बसंती लहराई। पंकज श्रीवास्तव, राजकिशोर तिवारी, सुधीर अवस्थी आदि रचनाकारों ने भी अपनी-अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंबरीश श्रीवास्तव ने की तथा संचालन अशोक श्रीवास्तव ने किया। 

कार्यक्रम में महावीर जायसवाल, रामभजन कश्यप, हरिओम अवस्थी, मालती प्रसाद मिश्र सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद रहे। होली मिलन का उक्त कार्यक्रम जनचर्चा का विषय बना रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed