{"_id":"56fa86af4f1c1b7d2af002e5","slug":"holi-festival-celebrated-by-various-organizations","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न संगठनों ने मनाया होली मिलन समारोह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न संगठनों ने मनाया होली मिलन समारोह
ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 29 Mar 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
होली मिलन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
भाजपा, बरनवाल समाज और मौर्य परिषद के होली मिलन समारोह आयोजित हुए। इसमें कवि सम्मेलन और बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। लोगों ने अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभ कामनाएं दी।
भाजपा का होली मिलन समारोह शहर के शिवशक्ति मैरिज लान में किया गया। यहां कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जिलाध्यक्ष शरद वाजपेयी ने कहा कि होली सामाजिक समरसता का प्रतीक है। ओज के कवि अनिल अमल के संयोजन में विभिन्न कवियों ने साहित्य के रंगो की वर्षा की। लोकेंद्र प्रताप सिंह, अरविंद गुप्ता, जिला प्रवक्ता रमेश मिश्रा, नगर अध्यक्ष सुनील बाथम और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नीरूपुरी ने कवियों का स्वागत किया। होली मिलन समारोह में लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। कवि अनिल अमल ने वर्तमान राजनैतिक माहौल पर गीत सुनाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। वहीं, कमलेश धुरंधर ने हास्य व्यंग्य की रचनाओं से सभी को खूब हंसाया। इनके अलावा राजेंद्र प्रसाद तिवारी कंटक, राजकिशोर पांडे प्रहरी, ज्ञानेंद्र शुक्ला, अभिषेक मिश्रा ने गीतों से समां बांधा। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष डा. इरा श्रीवास्तव, जिला पंचायत सदस्य अनूप शुक्ला, उमाशंकर मिश्रा, सुर्जनलाल वर्मा, श्याम नारायण गिरि, राजेश सिंह, अवधेश गुप्ता, रामप्रसाद कटियार, पीके मिश्रा, सत्यप्रकाश तिवारी, अभिषेक सिंह सोमू और कमलेश मिश्रा तथा प्रशांत राजवंश सहित तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे।
इसके अलावा मौर्य परिषद का होली मिलन समारोह कृष्णा मैरिज लान में हुआ। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें दिव्यांशी मौर्य और दीप्ति मौर्य को मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सविता मौर्य ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में आरपी मौर्य, रविंद्रकुमार मौर्य, पारसनाथ मौर्य, रामबदन मौर्य, विनोद कुमार मौर्य आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। यहां मौर्य परिषद के जिलाध्यक्ष मुरलीधर मौर्य ने सभी को होली की बधाई दी।
विज्ञापन
बरनवाल समाज का होली मिलन समारोह सौभाग्य पैलेस में मनाया गया। बीके गुप्ता और जय प्रकाश बरनवाल ने दीप प्रज्ज्वलन और महाराजा अहिबरन के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुुुुभारंभ किया। इस मौके पर बच्चों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम किए। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित सपा जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल और नगर पालिका अध्यक्ष डा. इरा श्रीवास्तव ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मनीष बरनवाल, प्रतीक बरनवाल, और शैलेष बरनवाल को सम्मानित किया गया। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम करने वाले सभी बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राजेश, मनीष, शैलेष, नितिन, ज्ञानप्रकाश, सर्वेश, राजीव अनुपम, ज्योति, शोभित, अजय, सुष्मिता, बबिता, और ज्ञान प्रकाश सहित तमाम लोग मौजूद रहे।