फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Hindu organizations Performed strongly

पैला में हिंदू संगठनों ने किया जोरदार प्रदर्शन

Sun, 18 Jan 2015 11:50 PM IST
बेहजम/भूपतिपुर
बेहजम/भूपतिपुर Updated Sun, 18 Jan 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
Hindu organizations Performed strongly
नीमगांव क्षेत्र के गांव पैला गांव में वध के लिए प्रतिबंधित पशुओं की हत्या की घटना के तीसरे दिन तनावपूर्ण शांति रही। रविवार को गांव पहुंचकर विहिप, शिवसेना और विश्व हिंदू सभा महासंघ के कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। पुलिस पर लीपापोती का आरोप लगाते हुए एसओ को निलंबित करने की मांग भी उठाई। कार्यकर्ताओं ने चेताया कि अगर जल्द ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और उन पर गैंगेस्टर नहीं लगाया गया तो सड़क पर आंदोलन होगा।
विज्ञापन

विहिप के विभाग संगठन मंत्री संजय मिश्रा ने गांव के लोगों से मुलाकात कर शुक्रवार को हुई घटना के संबंध में जानकारी ली और कहा कि यह बेहद निंदनीय कृत्य है।  इस दौरान किसान शिवसेना प्रमुख संतोष कुमार और हिंदू वाहिनी के जिला संयोजक कमलेश त्रिपाठी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगूलाल मौर्या, उमाशंकर पांडे और राजेश शुक्ला ने गांव में स्थित मंदिर परिसर पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन कर एसओ परशुराम ओझा को निलंबित करने की मांग उठाई। विश्व हिंदू सभा महासंघ के जिलाध्यक्ष धारा सिंह सिसौदिया ने चेतावनी दी।   
विज्ञापन

नहीं हुई लापरवाह लोगों पर कार्रवाई
सिकंद्राबाद।
पैला गांव में वध के लिए प्रतिबंधित पशुओं की हत्या के मामले में पुलिस सिर्फ कार्रवाई करने का ढोल पीट रही है। जबकि इस मामले में हल्का इंचार्ज, संबंधित सिपाही पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। हालांकि पुलिस ने मामले में तीन आरोपियाें को गिरफ्तार किया है। मौके से मिली बाइक मालिक के  नाम का खुलासा हो गया है। लेकिन अभी उसे भी नहीं पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रायपुर से जुड़ रहे हैं तार
सिकंद्राबाद। पुलिस के मुताबिक पूरे मामले के तार क्षेत्र के गांव रायपुर से जुड़ रहे हैं। प्रतिबंधित पशुओं की हत्या की विवेचना कर रहे चौकी प्रभारी एएल सरोज ने बताया कि इस घटना में भी रायपुर के कई लोग शामिल हैं। जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
शिवसैनिकों में गुस्सा
लखीमपुर खीरी।
ग्राम पैला में वध के लिए प्रतिबंधित पशुओं की हत्या से शिवसैनिकों में गुस्सा है। शिवसैनिकों ने इसके लिए थाना नीमगांव के घेराव की चेतावनी दी है।

शिवसेना की बैठक संपर्क कार्यालय ऐरा रोड में हुई। इसमें शिवसेना व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हनुमान मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार नहीं होने पर सभी शिवसैनिक नीमगांव थाने का घेराव करेंगे। बैठक में जिला प्रमुख विद्या सागर त्रिपाठी, जिला उप प्रमुख कमलेश त्रिपाठी, रोहित कुमार, बृजेश जायसवाल, रामजी मिश्रा, राकेश कुमार, राजेश गौड़, नरेश रस्तोगी, शिवमंगल अवस्थी और राजेश बैसवार सहित तमाम लोग उपस्थित थे।
हिंदू वाहिनी में गुस्सा
लखीमपुर खीरी।
ग्राम पैला में वध के लिए प्रतिबंधित पशुओं की हत्या को लेकर हिंदू संगठनों में गुस्सा है। इस संबंध में हिंदू संगठनाें ने वध के लिए प्रतिबंधित पशुओं की हत्या करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
हिंदू युवा वाहिनी की बैठक एक पदाधिकारी के आवास पर हुई। इसमें ग्राम पैला और थाना धौरहरा के ग्राम अदलीशपुर के गो हत्यारों की जल्द गिरफ्तार करने, गैंगेस्टर तथा रासुका के अंतर्गत कार्रवाई करने की मांग की। बैठक में रामजी शर्मा ने जिला प्रशासन को चेतावनी देकर कहा कि यदि गो हत्याओं पर रोक नहीं लगाई गई तो संगठन अब कोई धरना-प्रदर्शन नहीं करेगा और न ही ज्ञापन देगा बल्कि अपने स्तर से कार्रवाई करेगा।
बैठक में विनय तिवारी ने कहा, यदि 19 जनवरी तक प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता है तो जिले के हिंदू युवा वाहिनी के सभी कार्यकर्ता मौजी नसीरुद्दीन मेमोरियल हाल के मैदान में बैठक कर रणनीति बनाएंगे। बैठक में नगर अध्यक्ष विक्रांत राय, नगर प्रभारी रवि प्रकाश रस्तोगी, गौरी शंकर मिश्रा, पुनीत सिन्हा, रतनजीत सिंह, धारा सिंह सिसोदिया, बाबा ओमपुरी, प्रभात अवस्थी, अनिल वर्मा और राहुल तिवारी सहित तमाम कार्यकर्ता शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed