{"_id":"67153b587bc8bb9b12081643","slug":"high-tension-line-will-soon-be-removed-from-above-council-schools-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-131580-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: परिषदीय स्कूलों के ऊपर से जल्द हटेंगी हाईटेंशन लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: परिषदीय स्कूलों के ऊपर से जल्द हटेंगी हाईटेंशन लाइन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में ऐसे कई परिषदीय विद्यालय हैं, जिनके ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरी है। बिजली लाइन की वजह से बच्चों, अध्यापकों और अभिभावकों में हमेशा हादसे का भय बना रहता है। अब इस मामले में शासन ने विभाग से रिपोर्ट तलब की है। शासन के संज्ञान लेने पर लाइन को मोड़ने या हटाने की कवायद जल्द शुरू होगी।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, जिले में 75 परिषदीय स्कूलों के परिसर या भवन के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरी है। हाईटेंशन लाइन को हटाने के लिए कई बार कवायद की गई। सूची बनाकर भेजी गई, मगर अब तक हाईटेंशन लाइन के तारों को न तो हटाया जा सका और न ही स्कूलों से दूसरी ओर मोड़ा गया है।
अब शासन की ओर से विभाग से ऐसे विद्यालयों की सूची तलब की है। कहा जा रहा कि सूची मिलने के बाद विभाग लाइन को हटवाने के लिए कवायद शुरू करेगा।
इन स्कूलाें के ऊपर से गुजरी है बिजली लाइन
ब्लॉक कुंभी गोला के प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदपुर, संविलियन विद्यालय मुगलाखेड़ा, उच्च प्राथमिक विद्यालय सिकंदराबाद, उच्च प्राथमिक विद्यालय अल्लीपुर व संविलियन विद्यालय चठिया मदनी के ऊपर से हाईटेंशन लाइन निकली है। मोहम्मदी क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय करोंदा, खेतहारा, सर्वांगपुर व प्राथमिक विद्यालय हरना नारायनपुर में ऊपर 11 हजार की लाइन निकली है। इसके अलावा मितौली ब्लॉक के 17 परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरी है। इनमें कंपोजिट विद्यालय खन्तादेश, प्राथमिक विद्यालय बजरखा, प्राथमिक विद्यालय स्वामीदयालपुर, भीखमपुर, कपाली, महजीतपुर, परसेहरा मदारपुर, इब्राहीमपुर, ईसानगर, भुड़कुड़ा, हरिहरपुर अबगांचा, आशिकनगर, पिपरिया खगई, हिन्दुनगर, प्राथमिक विद्यालय झाला, उच्च प्राथमिक विद्यालय ढकिया कुस्तौल व कंपोजिट विद्यालय बिछिया नगरा शामिल है।