फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   High speed car-tractor collision, pedestrian and shopkeeper died

लखीमपुर खीरी: तेज रफ्तार कार-ट्रैक्टर में टक्कर, राहगीर और दुकानदार की मौत

Sun, 19 Feb 2023 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 19 Feb 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
High speed car-tractor collision, pedestrian and shopkeeper died
गोला गोकर्णनाथ। हैदराबाद थाना क्षेत्र में लखीमपुर हाईवे पर हरैया गांव के निकट पेट्रोल पंप के सामने शनिवार शाम एक तेज रफ्तार कार की सड़क पार कर रहे ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। वहीं अनियंत्रित कार एक राहगीर और दुकानदार को रौंदते हुए खाई में जाकर पलट गई। राहगीर और दुकानदार की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने कार चालक को पकड़कर धुनाई कर दी और हाईवे जाम कर दिया। वहीं कार में सवार एक बच्ची समेत चार लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

वहानों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर दो टुकड़ों में बंट गया। इसके बाद अनियंत्रित कार ने डीजल भरवाकर जा रहे साइकिल सवार करनपुर निवासी 62 वर्षीय मुन्ना लाल और रोड के किनारे खोखे में पान की दुकान चला रहे हरैया निवासी 50 वर्षीय राधेश्याम को रौंद दिया और फिर रोड के किनारे खाई में पलट गई। इससे मौके पर ही मुन्नालाल और राधेश्याम की मौत हो गई। भीषण हादसा होते ही लोगों में चीख-पुकार मच गई। गुस्साए लोग चालक को कार से खींचकर पीटने लगे। सूचना पर पहुंची हैदराबाद पुलिस ने किसी तरह चालक को बचाकर अपने कब्जे में ले लिया। लोगों ने हाईवे जामकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कार में चालक समेत चार लोग सवार थे, जो लखनऊ के रहने वाले हैं। कार चालक समेत घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। ट्रैक्टर रजागंज निवासी पप्पू का बताया जा रहा है। मौके पर एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह, एसडीएम गोला अनुराग सिंह, तहसीलदार विनोद कुमार गुप्ता, सीओ गोला राजेश कुमार, सीओ मोहम्मदी अरविंद कुमार वर्मा ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। सीओ मोहम्मदी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि करनपुर निवासी मुन्नालाल, हरैया निवासी राधेश्याम की मौत हो गई है। कार सवार घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed