फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   High speed bike took the lives of two friends in dense fog

घने कोहरे में तेज रफ्तार बाइक ने ले ली दो दोस्तों की जान

Tue, 30 Nov 2021 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
High speed bike took the lives of two friends in dense fog
इसी सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली में टकराकर दो लोगों की चली गई जान।
सिकटिहा गांव के पास खड़ी ट्रॉली से टकराई बाइक
विज्ञापन

शादी समारोह से लौट रहे थे मुकेश कुमार और मोशम मिश्री
महेवागंज/सुंदरवल। रविवार देर रात एक तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों एक शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के वक्त घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे बाइक सवार ट्रॉली नहीं देख सके।
शहर के मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी मुकेश कुमार (29) पुत्र रामबरन अपने दोस्त सदर कोतवाली के ही मोहल्ला गंगोत्री नगर निवासी मोशम मिश्रा (27) के साथ रविवार को फूलबेहड़ के मौजमाबाद गांव निवासी बबलू सिंह के यहां शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात दोनों युवक वापस अपने घर जा रहे थे। भीरा हाईवे स्थित सिकटिहा गांव के निकट सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली में तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि टकराते ही बाइक जल उठी।
विज्ञापन

तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की सूचना पर सुंदरवल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों युवक हमेशा रहते थे साथ
महेवागंज। हाईवे किनारे खड़ी ट्रॉली से टकराकर दो दोस्तों की मौत से दोनों के घरों में मातम है। बताते हैं दोनों में काफी गहरी दोस्ती थी। दोस्ती के नाते शादी समारोह में भी दोनों साथ-साथ शामिल होने गए थे। देर रात वापसी के वक्त घना कोहरा होने से सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली दिखाई नहीं दी। ट्रॉली में रेडियम पट्टी भी नहीं लगी थी। इससे ट्रॉली नजर नहीं आई। वहीं युवक हेलमेट भी नहीं लगाए थे। उधर,जवान बेटों के शव सामने देख परिजन बिलख पड़े। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed