फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Hepatitis B vaccine will be given to the nomadic population

Lakhimpur Kheri News: घुमंतू आबादी को हेपेटाइटिस बी का लगाया जाएगा टीका

Wed, 10 Jan 2024 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Hepatitis B vaccine will be given to the nomadic population
पलियाकलां। हेपेटाइटिस बी वायरस से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने घुमंतू आबादी के लोगों को इसके टीकाकरण का लाभ देने के लिए अभियान शुरू किया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें अब ऐसे आबादी वाले क्षेत्र में जाएंगी, जहां घुमंतू लोग रहते हैं और वहां पर टीकाकरण का कार्य करेंगी।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डाॅ. भरत सिंह ने बताया कि हेपेटाइटिस बी ऐसा वायरस है, जो लिवर को नुकसान पहुंचाता है। यह दुर्घटनावश सुई की चोट, संक्रमित मां से नवजात शिशु को होना या फिर लिवर प्रत्यारोपण के दौरान रक्त के दूषित होने से शरीर में फैल जाता है। इसके लिए टीकाकरण कराना बेहद जरूरी है। घुमंतू आबादी के ज्यादातर लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं होती है। इसको लेकर मंगलवार से हेपेटाइटिस बी के टीकाकरण का कार्य शुरू कराया गया है। एक व्यक्ति के टीकाकरण की तीन माह के अंतराल पर तीन डोज लगेंगीं। इसे लेकर स्वास्थ्य टीमों को निर्देशित भी किया गया है और इसमें लापरवाही न बरते जाने के भी निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed