फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Helpline will open from today for the selection of best ideas of students

विद्यार्थियों के बेस्ट आइडिया चयन के लिए आज से खुलेगी हेल्पलाइन

Wed, 27 Jul 2022 11:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Helpline will open from today for the selection of best ideas of students
चयनित आइडिया वाले विद्यार्थियों को किया जाएगा पुरस्कृत
विज्ञापन

छात्र-छात्राएं और शिक्षक 9415664679 पर कर सकते हैं फोन
जेडी कार्यालय लखनऊ में 31 जुलाई तक खुली रहेगी हेल्पलाइन
लखीमपुर खीरी। विद्यार्थियों के बेस्ट आइडिया चयन के लिए 28 से 31 जुलाई तक हेलो इंस्पायर हेल्पलाइन शुरू हो रही है। इसमें चयनित आइडिया वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए कक्षा छह से दस तक के सभी बोर्ड के छात्र-छात्राएं नामांकन करा सकते हैं।
मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार जायसवाल ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी इंस्पायर अवार्ड मानक योजना 2022-23 में छात्रों को नामांकन कराने के लिए बृहस्पतिवार से संयुक्त शिक्षा निदेशक षष्ठ मंडल लखनऊ कार्यालय में हेलो इंस्पायर हेल्पलाइन शुरू हो रही है। इसका नंबर 9415664679 है। हेल्पलाइन 28 से 31 जुलाई तक प्रतिदिन 12 से शाम चार बजे तक खुली रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि छात्र, शिक्षक एवं अभिभावक फोन के माध्यम से इंस्पायर अवार्ड के बारे में जानकारी कर सकते हैं। इसके लिए कक्षा छह से दस तक के सभी बोर्ड के छात्र-छात्राएं नामांकन करा सकते हैं। इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर है। उन्होंने बताया कि छात्र छात्राएं विज्ञान से संबंधित बेस्ट आइडिया का 150 शब्दों का लेख विद्यालय द्वारा इंस्पायर अवार्ड मानक पोर्टल पर स्कूल की आईडी को लॉगिन कर अपलोड कर दें। बेस्ट आइडिया चयनित वाले छात्र-छात्राओं को संबंधित मॉडल बनाने के लिए दस हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। जिला स्तरीय प्रदर्शनी में मॉडल चयनित होने पर राज्य स्तर की प्रदर्शनी में उस मॉडल को शामिल किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed