फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Heavy vehicles will reach LRP intersection from Sisaiya via Shardanagar-Mahevaganj.

Lakhimpur Kheri News: सिसैया से शारदानगर-महेवागंज होकर एलआरपी चौराहा पहुंचेंगे भारी वाहन

Mon, 13 Nov 2023 11:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Nov 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles will reach LRP intersection from Sisaiya via Shardanagar-Mahevaganj.
राजापुर क्रासिंग के पास बंद किया गया वाहनों का आवागमन
लखीमपुर खीरी। पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर राजापुर क्रॉसिंग के पास वाहनों का आवागमन बंद होने के छह दिन बाद यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन एडवाइजरी जारी की है। भारी वाहनों को सिसैया चौराहा और राजापुर से डायवर्ट कर एलआरपी चौराहा पहुंचाया जाएगा। छोटे और बड़े वाहनों के लिए दो वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

राजापुर क्रॉसिंग के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर गर्डर रखा जाना है। निर्माण के चलते बुधवार से राजापुर क्रॉसिंग के पास से वाहनों का आवागमन दो माह के लिए बंद कर दिया गया है। त्योहार के समय आवाजाही पर रोक से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर की यातायात व्यवस्था भी गड़बड़ा गई है। कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी।
विज्ञापन

त्योहार पर लोगों के परेशानी झेलने के बाद यातायात पुलिस ने सोमवार को रूट डायवर्जन जारी किया है। बहराइच-नानपारा की ओर से आने वाले सभी बड़े वाहनों को कफारा चौकी से ढखेरवा, शारदानगर होकर महेवागंज-सैंधरी बाईपास के रास्ते एलआरपी चौराहा, सीतापुर, लखनऊ, शाहजहांपुर के लिए भेजा जाएगा। वहीं बहराइच से लखीमपुर, सीतापुर, लखनऊ की ओर जाने वाले छोटे वाहनों को भदफर चौराहे से केसरीगंज होकर निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



उल्ल नदी पुल के रास्ते महेवागंज जा सकेंगे वाहन
यातायात पुलिस ने रामापुर के आगे उल्ल नदी पुल के पास से महेवागंज जाने वाले रास्ते को भी वैकल्पिक रास्ता बनाया है। बहराइच की ओर से आने वाले छोटे और बड़े वाहन इस रूट से भी आ-जा सकेंगे। इस रोड से वाहन भीरा-पलिया व सैंधरी बाईपास से एलआरपी चौराहा जा सकेंगे। अन्य छोटे वाहनों को राजापुर चौराहे से खीरी होकर रेलवे लाइन के किनारे की सड़क से राजापुर अमृत सरोवर के पास से एलआरपी भेजा जाएगा।


बस अड्डे और एलआरपी से होगा बसों का संचालन
लखीमपुर डिपो की बसों के संचालन की रूपरेखा भी तय हो गई है। ऐरा, धौरहरा, लहरपुर, कसरैला रूट की बसें अपने अड्डे से ही संचालित होंगी। सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी, गोला, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत व टनकपुर जाने वाली बसों का संचालन एलआरपी चौराहे से किया जाएगा। शहर में यातायात के सुगम संचालन को लेकर पुलिस ने वाहन चालकों से अपनी लेन में चलने की अपील की है।


यात्रियों का असमंजस हुआ दूर

राजापुर क्रॉसिंग बंद होने से असमंजस में फंसे यात्रियों की समस्या का समाधान हो गया है। यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन जारी कर रोडवेज बसों के संचालन की स्थिति भी स्पष्ट कर दी। सीतापुर, लखनऊ, गोला, शाहजहांपुर, बरेली व पीलीभीत रूट की बसें एलआरपी चौराहे से जाएंगी। धौरहरा, ऐरा, लहरपुर की बसों का संचालन बस अड्डे से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed